भीगे हुए अंजीर से पाएं सेहत का खजाना, जानिए सेवन का सही तरीका

अंजीर एक बेहद पौष्टिक सुपरफूड है, जिसे आप ताजा फल के रूप में या सूखे ड्राई फ्रूट की तरह खा सकते हैं। सूखे अंजीर लंबे समय तक खराब नहीं होते और सेहत के लिए कई लाभदायक होते हैं। खास बात यह है कि अंजीर को पानी में भिगोकर खाने से इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। यह शरीर की गर्मी कम करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। अगर आपको शरीर में कमजोरी महसूस हो रही है, तो भीगे हुए अंजीर जरूर खाएं। आप 1-2 अंजीर को रात भर पानी में भिगोएं और सुबह इसे फूलने के बाद सेवन करें।

पर क्या आपको पता है कि जिस पानी में अंजीर भिगोए हैं, उसे पीना चाहिए या नहीं? आइए जानें।

भीगे हुए अंजीर खाने के फायदे
भीगे अंजीर में मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और पुरानी कब्ज से छुटकारा दिलाता है।

अंजीर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर नियंत्रित करता है और डायबिटीज़ में फायदेमंद होता है।

हृदय स्वास्थ्य के लिए भी भीगे अंजीर का सेवन लाभकारी माना जाता है।

नियमित सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं।

पीएमएस और पीसीओडी जैसी महिला स्वास्थ्य समस्याओं में अंजीर सहायक है।

गर्भवती महिलाओं के लिए अंजीर पौष्टिकता का स्रोत है और मोनोपॉज के बाद भी इसे खाना चाहिए।

अंजीर में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कैंसर के जोखिम को कम कर सकते हैं।

क्या भीगे अंजीर का पानी पीना चाहिए?
रात में 2-3 अंजीर को लगभग 1 गिलास पानी में भिगो दें। सुबह उठकर सबसे पहले भिगोए हुए अंजीर खाएं और फिर उस पानी को पी लें। इससे आपको त्वरित ऊर्जा मिलेगी और शरीर हाइड्रेट रहेगा।

अंजीर के अन्य फायदे
अंजीर में सॉल्यूबल डाइटरी फाइबर की मात्रा अधिक होती है। यह लो कैलोरी फूड है जिसमें विटामिन A, E, K और कई एंटीऑक्सिडेंट्स मौजूद हैं। अंजीर का सेवन शरीर को कैरोटीन, ल्यूटिन, टैनिन और क्लोरोजेनिक एसिड भी प्रदान करता है, जो फ्री रेडिकल्स से सुरक्षा करते हैं। मधुमेह के रोगी भी अंजीर आराम से खा सकते हैं। ताजा अंजीर खाने से विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, पैंटोथेनिक एसिड, पाइरिडोक्सिन, नियासिन और फोलेट्स की पूर्ति होती है।

यह भी पढ़ें:

रोटी खाकर भी कंट्रोल करें डायबिटीज, अपनाएं यह सही तरीका