बरसात में सौंठ और शहद से पाएं वायरल इन्फेक्शन और कमजोरी से राहत

बारिश के मौसम में वायरल संक्रमण, सर्दी-जुकाम और कई बीमारियां बढ़ जाती हैं क्योंकि इस समय इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। ऐसे में बरसात के दिनों में अपनी डाइट का खास ध्यान रखना बहुत जरूरी है। रोजाना शहद और सौंठ का सेवन करने से आप कई गंभीर समस्याओं से बच सकते हैं।

सौंठ और शहद मिलाकर खाने के फायदे:
सर्दी और खांसी में राहत: सौंठ और शहद मिलाकर खाने से सर्दी, जुकाम और खांसी दूर रहती है। रोजाना 1 चम्मच शहद में 2 चुटकी सौंठ पाउडर मिलाकर हल्का गुनगुना करके खाएं।

फेफड़ों की सेहत मजबूत: ये मिश्रण फेफड़ों को मजबूत करता है, खासकर स्मोकर्स और अस्थमा मरीजों के लिए फायदेमंद है।

शारीरिक कमजोरी दूर: शहद शरीर को ताकत देता है और सौंठ के साथ मिलकर कमजोरी दूर करता है।

हड्डियों को मजबूती: सौंठ और शहद मिलाकर खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और दर्द-सूजन में भी राहत मिलती है। हल्दी के साथ लेने पर असर और भी बढ़ जाता है।

वजन घटाने में सहायक: मोटापा कम करने के लिए सुबह गर्म पानी के साथ शहद और सौंठ का सेवन करें। यह वजन घटाने में मदद करेगा और शरीर में गर्माहट बनाए रखेगा।

यह भी पढ़ें:

नाशपाती: मानसून का अनदेखा सुपरफ्रूट, जो दे सेब को भी मात