सर्दियों के मौसम में ऐसे खाद्य पदार्थ खाने चाहिए जो शरीर को अंदर से गर्म रखें और विटामिन डी तथा कैल्शियम की कमी को पूरा करें। खजूर, पोषक तत्वों से भरपूर यह ड्राई फ्रूट, सर्दियों में आपकी सेहत के लिए वरदान साबित होता है। बुजुर्ग भी अक्सर सर्दियों में खजूर खाने की सलाह देते हैं। यह विटामिन्स और मिनरल्स का पावरहाउस है, जो कई तरह से हमारे शरीर को फायदा पहुंचाता है। आइए जानते हैं कि क्यों खजूर को अपनी सर्दियों की डाइट में शामिल करना चाहिए।
खजूर के फायदे:
चमकदार और हेल्दी त्वचा:
सर्दियों में त्वचा अकसर सूखी और फटी-फटी हो जाती है। खजूर में मौजूद विटामिन त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है और प्राकृतिक चमक प्रदान करता है।
पाचन शक्ति बढ़ाए:
खजूर में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करती है, खासकर सर्दियों में जब शरीर की एक्टिविटी कम हो जाती है।
प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत करे:
सर्दियों में फ्लू और सर्दी-जुकाम की समस्या आम होती है। खजूर में एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन होते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और संक्रमण से बचाते हैं।
दिल को रखे स्वस्थ:
खजूर में पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
हड्डियों को मजबूत बनाए:
खजूर में कैल्शियम और विटामिन डी होते हैं, जो हड्डियों को मज़बूत बनाते हैं और उनकी देखभाल करते हैं।
खजूर का सेवन कैसे करें?
दिन में 4-5 खजूर खाना पर्याप्त होता है। आप इन्हें सीधे खा सकते हैं या दूध के साथ मिलाकर भी ले सकते हैं। दूध और खजूर का मिश्रण आपकी सेहत के लिए बेहद लाभकारी है क्योंकि दूध कैल्शियम का अच्छा स्रोत है और इससे नींद भी बेहतर होती है।
यह भी पढ़ें:
आमिर-काजोल की ‘फना’ ने रचा था इतिहास, आज भी है फैंस की फेवरिट
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check