फाइबर से भरपूर 7 फलों के साथ पाएं सेहतमंद जीवन

फाइबर एक महत्वपूर्ण न्यूट्रिएंट है, जो हमारे शरीर को सेहतमंद बनाए रखने में मदद करता है। यह पाचन शक्ति को मजबूत करता है और एंटीऑक्सिडेंट्स से शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है। जब हमारी इम्यूनिटी मजबूत होती है, तो हम बीमारियों से सुरक्षित रहते हैं। फाइबर का सबसे बेहतरीन सोर्स फलों में पाया जाता है। अगर हम अपनी डाइट में इन फलों को शामिल करेंगे, तो हम हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं। आइए जानते हैं उन 7 फलों के बारे में जो फाइबर से भरपूर हैं:

1. अमरूद
अमरूद एक बहुत ही फायदेमंद फल है, जो रोजाना खाने से शरीर को पर्याप्त फाइबर मिलता है। एक अमरूद में 5 ग्राम तक फाइबर होता है। यह विटामिन-सी का भी बेहतरीन सोर्स है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करता है। इसे आप स्मूदी बनाकर भी पी सकते हैं।

2. पपीता
पपीता फाइबर से भरपूर फल है। 1 कप पपीता खाने से 2.5 ग्राम फाइबर मिलता है। पपीते के एंजाइम्स डाइजेशन को बेहतर बनाते हैं और आंतों के स्वास्थ्य को भी सुधारते हैं। इसे नाश्ते के साथ खा सकते हैं।

3. केला
केले में पेक्टिन और रेसिस्टेंट नामक स्टार्च होता है, जो पाचन को सुधारने और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। एक मीडियम साइज के केले में 3 ग्राम तक फाइबर पाया जाता है। केला दिल की सेहत को भी बेहतर बनाता है और शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है।

4. सेब
सेब फाइबर का एक अच्छा सोर्स है, खासकर इसकी स्किन में सबसे ज्यादा फाइबर होता है। एक मध्यम साइज के सेब में 4 ग्राम तक फाइबर होता है। यह पेट को साफ करने में मदद करता है और हृदय रोगों से भी बचाता है।

5. नाशपाती
नाशपाती में भी फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसमें घुलनशील और अघुलनशील दोनों प्रकार के फाइबर होते हैं, जो पेट की सेहत को सुधारने में मदद करते हैं। नाशपाती खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल होता है। इसमें 5 से 6 ग्राम फाइबर होता है।

6. संतरा
संतरे में विटामिन-सी और फाइबर का बेहतरीन संयोजन होता है। यह इम्यूनिटी को बढ़ाता है और पाचन तंत्र को मजबूत करता है। संतरे के छिलके में भी फाइबर पाया जाता है, जो पाचन में मदद करता है। एक संतरे में 3 ग्राम फाइबर होता है।

7. ब्लूबेरी
ब्लूबेरी में फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो सूजन को कम करने और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यह फल याददाश्त बढ़ाता है और कैंसर जैसी बीमारियों से बचने में सहायता करता है।

यह भी पढ़ें:

IPL के बाहर भी क्रिकेट में मचाया धमाल, उरविल पटेल ने रचा नया इतिहास