महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा अब किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। कभी सड़क किनारे माला बेचने वाली यह युवती अब फिल्मी दुनिया में कदम रख चुकी हैं और अपने काम से लोगों को चौंका रही हैं। बुधवार को मोनालिसा जब मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर पहुंचीं, तो उनके स्वागत में मानो पूरा इलाका उमड़ पड़ा।
पिछोर में भीड़ ने किया जबरदस्त स्वागत
मोनालिसा शाम करीब 5:30 बजे पिछोर के गेस्ट हाउस पहुंचीं। खबर फैलते ही लोगों की भारी भीड़ गेस्ट हाउस के बाहर जमा हो गई। उन्हें एक झलक देखने के लिए लोग बेताब नजर आए। हालात को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली। मोनालिसा यहां करीब डेढ़ घंटे रहीं और फिर अपनी टीम के साथ रवाना हो गईं।
क्यों आईं थीं मोनालिसा पिछोर?
सूत्रों के मुताबिक, मोनालिसा इंदौर के महेश्वर से होते हुए पिछोर पहुंचीं थीं। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े डायरेक्टर महेंद्र लोधी के आमंत्रण पर वे यहां आई थीं। महेंद्र लोधी का संबंध स्थानीय विधायक प्रीतम लोधी से भी है। हालांकि, विधायक उस वक्त क्षेत्र में मौजूद नहीं थे।
इसके बाद मोनालिसा उत्तर प्रदेश के इटावा के लिए रवाना हो गईं, जहां वे अपनी आगामी फिल्म “डायरी का मणिपुर” की शूटिंग करेंगी।
विधायक से वीडियो कॉल पर हुई बातचीत
हालांकि विधायक प्रीतम लोधी इस दौरान शिवपुरी में नहीं थे, लेकिन उन्होंने मोनालिसा से वीडियो कॉल के माध्यम से बात की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा:
“महाकुंभ से प्रसिद्ध हुई मोनालिसा एवं उनके साथ डायरेक्टर महेंद्र लोधी जी का आज पिछोर आगमन हुआ। आज अर्जेंट मीटिंग में बाहर होने के कारण मुलाकात नहीं हो सकी, पर वीडियो कॉल के जरिए बात हुई। कल सुबह 10 बजे निज निवास, ग्राम जलालपुर ग्वालियर में मुलाकात हो सकती है।”
यह भी पढ़ें:
डायबिटीज़ में भी खाएं स्वाद से भरपूर सिंघाड़ा, जानें इसके चमत्कारी फायदे
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check