गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग का शेयर निर्गम मूल्य 529 रुपये से करीब 42 प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ सोमवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।
बीएसई पर शेयर निर्गम मूल्य से 41.77 प्रतिशत बढ़त के साथ 750 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह 48.77 प्रतिशत चढ़कर 787 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई पर यह 36.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 721.10 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 972.42 करोड़ रुपये रहा।
गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन गत बुधवार को 201.44 गुना अभिदान मिला था।
कंपनी के 168 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 503-529 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया था। गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग तकनीकी सामान जैसे डिस्क एंड स्ट्रिप स्प्रिंग्स (डीएसएस), कॉइल एंड स्पाइरल स्प्रिंग्स (सीएसएस) और स्पेशल फास्टनिंग सॉल्यूशन्स (एफएफएस) की घटक विनिर्माता है।
यह भी पढ़े :-
भीगा हुआ बादाम: दिमाग और शरीर दोनों के लिए वरदान
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check