कीवी एक बेहद गुणकारी फल है, जो पोटेशियम, फोलेट, फाइबर, विटामिन C, E और K जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इन गुणों की वजह से स्वास्थ्य विशेषज्ञ रोजाना कीवी खाने की सलाह देते हैं। कीवी खाने से न केवल इम्यूनिटी मजबूत होती है, बल्कि यह हाई बीपी, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं से भी बचाव करता है। आइए, जानते हैं कीवी खाने के 5 प्रमुख फायदों के बारे में:
1. डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद
कीवी में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मददगार साबित होती है। डायबिटीज के मरीजों के लिए कीवी एक बेहतरीन फल है। आप इसे सलाद या जूस के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
2. वजन घटाने में सहायक
कीवी एक लो कैलोरी फल है, जो वजन घटाने के लिए आदर्श है। इसमें उच्च मात्रा में फाइबर होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और जल्दी भूख नहीं लगती। इसे आप नाश्ते में शामिल कर सकते हैं।
3. इम्यूनिटी को मजबूत बनाए
कीवी विटामिन C से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के साथ-साथ त्वचा में कोलेजन को बढ़ाता है। यह मौसमी बीमारियों से बचाव करता है और स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाए रखता है।
4. कब्ज की समस्या को दूर करें
कीवी डाइटरी फाइबर का अच्छा स्रोत है, जो आपके डाइजेशन को मजबूत बनाता है। अगर आपको अक्सर कब्ज की समस्या रहती है, तो कीवी को अपनी डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। यह पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं से भी बचाव करता है।
5. दिल को रखें हेल्दी
कीवी में पोटेशियम और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो दिल की सेहत के लिए लाभकारी हैं। इसका नियमित सेवन हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल से बचाव करता है, जिससे आपका दिल सेहतमंद रहता है।
यह भी पढ़ें: