रेलवे प्लेटफॉर्म से शोहरत तक और अब बेबसी: संघर्ष में फिर अकेली पड़ीं रानू मंडल

कभी रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर लोगों का दिल जीतने वाली और फिर एक ही वीडियो से देशभर में पहचान बनाने वाली रानू मंडल आज फिर तंगहाली और बेबसी के दौर से गुजर रही हैं।

हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, जिसमें रानू मंडल फूट-फूट कर अपनी स्थिति बयान करती हैं। वे कहती हैं —
“घर में कीड़े पड़े हैं, खाने को कुछ नहीं है। भूखे पेट सो रही हूं। कोई देखने तक नहीं आता।”

एक वक़्त था जब देश कर रहा था तारीफ

2019 में रानू मंडल का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो स्टेशन पर “एक प्यार का नगमा है…” गाती नज़र आई थीं। इस वीडियो ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। फिर बॉलीवुड संगीतकार हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म में गाने का मौका भी दिया – “तेरी मेरी कहानी”।

कुछ वक्त तक उनकी शोहरत बुलंदियों पर रही — इंटरव्यू, स्टेज शोज़ और रियलिटी शोज़ की लाइन लग गई। लेकिन यह चमक स्थायी नहीं रही।

अब फिर वही अकेलापन और तंगी

रानू मंडल का कहना है कि इंडस्ट्री से कोई संपर्क नहीं कर रहा।
“जब मुझे लोगों की सबसे ज़्यादा ज़रूरत है, तब सबने मुंह मोड़ लिया,” उन्होंने कहा।

वे अब पश्चिम बंगाल के एक छोटे से घर में अकेली रह रही हैं, जहां सुविधाओं का भी घोर अभाव है।

सोशल मीडिया पर उठी मदद की मांग

उनकी हालत देखकर कई लोग भावुक हो गए हैं। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर कई यूज़र्स ने रानू मंडल के लिए आर्थिक सहायता की अपील की है। कुछ ने यह भी सवाल उठाया है कि क्या इंडस्ट्री को अपने कलाकारों की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होती?

यह भी पढ़ें:

पपीता के साथ भूलकर भी न मिलाएं ये 5 चीजें, वरना बढ़ सकती है परेशानी