मेकअप से लेकर फैशन तक – Labubu बन गया नया स्टाइल स्टेटमेंट

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीब-सी लेकिन बेहद क्यूट डॉल ने तहलका मचा रखा है – Labubu डॉल। इस छोटी, प्यारी और थोड़ी शरारती सी दिखने वाली डॉल को लोग इतना पसंद कर रहे हैं कि हजारों रुपये खर्च करके इसे खरीद रहे हैं। खास बात यह है कि बच्चे नहीं, बल्कि यंगस्टर्स और सेलेब्स इसे अपने लुक का हिस्सा बना रहे हैं!

लोग Labubu डॉल को सजाकर फोटोज और वीडियो बनाते हैं, जिसे देख हजारों-लाखों लाइक्स मिल रहे हैं। कुछ तो इसे अपने स्टाइल का हिस्सा बना रहे हैं, तो कुछ इसे क्रिएटिव वीडियो बनाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। चलिए जानते हैं आखिर क्या है इस डॉल का जादू।

Labubu डॉल क्या है?
Labubu एक अनोखी, कलेक्टिबल डॉल है जिसकी पहचान हैं –

बड़ी-बड़ी आंखें

नुकीले कान

और एक शरारती मुस्कान

यह कोई आम खिलौना नहीं है, बल्कि इसे लोग कलेक्शन आइटम, डेकोर या फैशन एक्सेसरी के तौर पर खरीद रहे हैं। इसके क्यूट लुक और यूनिक डिज़ाइन ने इसे एक सोशल मीडिया सेंसेशन बना दिया है।

Labubu डॉल का ट्रेंड कैसे शुरू हुआ?
Labubu की शुरुआत 2015 में हांगकांग के आर्टिस्ट Kasing Lung ने की थी। फिर चीन की कंपनी POP MART ने इसे डिजाइन कर मार्केट में उतारा।
साल 2019 में कंपनी ने इसे ‘ब्लाइंड बॉक्स’ फॉर्मेट में बेचना शुरू किया – यानी आपको पता नहीं होता कि बॉक्स में कौन-सी डॉल है। यही एक्साइटमेंट और लिमिटेड एडिशन के कलेक्शन ने इसे हिट बना दिया।

बॉलीवुड को भी चढ़ा Labubu का बुखार
Labubu अब सिर्फ खिलौना नहीं, बल्कि एक स्टाइल स्टेटमेंट बन चुका है।

BLACKPINK की Lisa और Rihanna ने इसे अपने बैग पर स्टाइल किया

भारत में अनन्या पांडे और ट्विंकल खन्ना भी इस ट्रेंड को फॉलो कर रही हैं

खुशी कपूर, बोनी कपूर और ओरी ने Labubu थीम पर रील्स बनाई, जो देखते ही देखते वायरल हो गई

मेकअप में भी आया लबुबू लुक का तड़का
अब Labubu डॉल सिर्फ एक्सेसरी नहीं रही – मेकअप ट्रेंड भी बन गई है। कई मेकअप आर्टिस्ट Labubu से इंस्पायर्ड लुक क्रिएट कर रहे हैं। Labubu अवतार में खुशी कपूर और बोनी कपूर की मजेदार रील्स इंटरनेट पर धमाल मचा रही हैं।

Labubu की कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान!
हाल ही में चीन में एक 131 सेंटीमीटर Labubu डॉल करीब 1.2 करोड़ रुपये में बिकी

भारत में इसकी कीमत करीब ₹5,000 से ₹12,000 के बीच होती है (थीम और एडिशन पर निर्भर करता है)

लोकल नकली वर्जन ₹400 में भी मिल जाते हैं

टूरिस्ट जगहों पर यह ₹1,000 तक की मिल सकती है

यह भी पढ़ें:

अब कूलिंग में भी होगा स्मार्ट कंट्रोल – मिलिए Xiaomi के नए AC से