अनार में विटामिन सी, विटामिन के, पोटैशियम, आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इन पोषक तत्वों की वजह से अनार को सेहत के लिए वरदान माना जाता है। जो लोग नियमित रूप से अनार खाते हैं, वे कई बीमारियों से बच सकते हैं और अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं अनार के कुछ खास फायदे और सही समय कब खाना चाहिए।
अनार कब और कैसे खाएं?
अनार को सुबह नाश्ते में शामिल करना सबसे अच्छा होता है। सुबह-सुबह एक कटोरी ताजा अनार खाने से आपकी सेहत में सुधार होगा और वज़न कम करने में भी मदद मिलेगी। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो रोज़ाना नाश्ते में अनार खाना शुरू करें और कुछ ही हफ्तों में फर्क महसूस करें।
इम्यूनिटी बूस्ट करे अनार
अनार में मौजूद पोषक तत्व आपकी इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। अगर आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है और आप बार-बार बीमार पड़ते हैं, तो अनार को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इसके साथ ही अनार दिल की सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी है।
अनार से सेहत की कई समस्याओं पर जीत
अनार न सिर्फ आपकी पाचन शक्ति बढ़ाता है, बल्कि कब्ज जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाता है। यह आपकी मेमोरी सुधारने में मददगार है और साथ ही त्वचा की चमक और रंगत को निखारता है। नियमित अनार सेवन से आप अंदर और बाहर दोनों तरह से स्वस्थ दिखेंगे।
यह भी पढ़ें:
इंस्टाग्राम अकाउंट को हैकिंग से बचाना है? ये 4 सिक्योरिटी सेटिंग्स अभी करें एक्टिव
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check