सूखे मेवों की श्रेणी में आने वाला मखाना अपने ढेर सारे औषधीय गुणों के कारण आजकल हर सेहतमंद व्यक्ति की पहली पसंद बन गया है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स, कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं जो आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसे न सिर्फ कच्चा खाया जा सकता है, बल्कि हल्का भूनकर इसका स्वाद और भी बढ़ाया जा सकता है।
आयुर्वेद में मखाने को एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर माना गया है। यह न सिर्फ जोड़ों के दर्द में राहत देता है बल्कि इसकी ठंडी तासीर की वजह से किसी भी मौसम में इसका सेवन सुरक्षित और फायदेमंद माना जाता है।
मखाना किन-किन समस्याओं में देता है राहत?
वजन घटाने में सहायक: इसमें कम कैलोरी और कम फैट होता है, जिससे यह वजन कम करने वालों के लिए एक बेहतरीन स्नैक है।
दिल की सेहत: मखाना हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
हड्डियों की मजबूती: कैल्शियम से भरपूर मखाना हड्डियों को मजबूत बनाता है।
मांसपेशियों की अकड़न में राहत: बार-बार मसल्स टाइट होने की समस्या में यह बहुत उपयोगी है।
बाल और त्वचा के लिए वरदान: लो फैट और हाई एंटीऑक्सीडेंट मखाने को स्किन और हेयर के लिए खास बनाते हैं।
अन्य फायदे: गठिया, दस्त, थकान, झुर्रियां, और शारीरिक कमजोरी में राहत देने के लिए भी मखाने का सेवन लाभकारी माना गया है।
मखाना खाने का सही समय और तरीका
सुबह खाली पेट: 4–5 मखाने रोजाना सुबह खाली पेट खाने से मधुमेह और पाचन संबंधी समस्याओं में फायदा होता है।
घी या दूध के साथ: मखानों को देसी घी में भूनकर या दूध में डालकर भी सेवन किया जा सकता है।
रात को नींद सुधारने के लिए: अनिद्रा, तनाव और चिंता जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए रात को गर्म दूध के साथ मखाना खाना लाभदायक है।
लेप के रूप में उपयोग: मखाने की पत्तियों का पेस्ट बनाकर जोड़ों पर लेप लगाने से दर्द में राहत मिलती है।
यह भी पढ़ें:
क्या शरीर में ज्यादा नमक से हो सकती है गंभीर बीमारी? जानिए इसके 5 खतरनाक संकेत