जब बात हेल्दी स्नैकिंग की आती है, तो बादाम का नाम सबसे ऊपर आता है। पोषक तत्वों से भरपूर यह ड्राईफ्रूट खासकर सुबह के समय खाने से सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं बादाम खाने का सही तरीका क्या है? आइए जानते हैं बादाम के फायदे और इसे कैसे सही ढंग से खाएं।
बादाम खाने के फायदे:
मजबूत हड्डियां और दांत:
बादाम कैल्शियम का उत्कृष्ट स्रोत है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है। यह शरीर को तुरंत ऊर्जा भी प्रदान करता है और हड्डियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है।
दिल के लिए फायदेमंद:
बादाम में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट दिल की सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। साथ ही, बादाम में पाया जाने वाला मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है, जिससे दिल को अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है।
बेहतर पाचन:
रातभर भिगोए हुए बादाम में एंजाइम रिलीज़ होते हैं, जिससे इन्हें पचाना आसान हो जाता है। छिलका निकालने से पेट पर असर कम होता है और गैस या पेट फूलने की समस्या नहीं होती।
चमकदार और स्वस्थ त्वचा:
भीगे हुए बादाम में विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट और स्वस्थ वसा भरपूर होते हैं, जो त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं। नियमित सेवन से त्वचा रूखी नहीं होती और यह जवां और चमकदार दिखती है।
दिमाग तेज़ बनाए:
बादाम में विटामिन ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो दिमाग की क्षमता बढ़ाते हैं। इससे याददाश्त और ध्यान शक्ति में सुधार होता है।
बादाम खाने का सही तरीका:
बादाम को कभी भी सूखे रूप में न खाएं क्योंकि इससे गैस या अपच हो सकती है। इन्हें खाने से पहले रात भर यानी 7-8 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। सुबह छिलका उतारकर बादाम खाएं। भिगोने से बादाम का छिलका नरम हो जाता है और पचाने में आसानी होती है, साथ ही पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है।
यह भी पढ़ें:
क्या डायबिटीज में खा सकते हैं चीकू? जानिए शुगर मरीजों के लिए यह फल कितना सुरक्षित है
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check