डायबिटीज से लेकर दिल के मरीजों तक – अर्जुन की छाल है रामबाण, फायदे जानकर आप भी चौंक जाएंगे

अर्जुन की छाल, जिसे वैज्ञानिक रूप से टर्मिनालिया अर्जुना कहा जाता है, आयुर्वेद की उन चमत्कारी औषधियों में से एक है जिसका इस्तेमाल हज़ारों वर्षों से हृदय और अन्य रोगों के इलाज में किया जा रहा है।

इसकी छाल में पाए जाते हैं कार्डियोप्रोटेक्टिव (हृदय-सुरक्षक), एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण, जो शरीर के अंदरूनी सिस्टम को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखते हैं।

चलिए जानते हैं अर्जुन की छाल के कुछ जबरदस्त और प्रमाणिक स्वास्थ्य लाभ।

1. हृदय रोगों में रामबाण
अर्जुन की छाल का महीन चूर्ण रोज सुबह और शाम मलाई रहित दूध के साथ लेने से दिल की धड़कन सामान्य होती है, ब्लड प्रेशर कंट्रोल में आता है और हृदय की कार्यक्षमता बेहतर होती है।

खास नुस्खा:
1 चम्मच छाल चूर्ण + 1 कप दूध = हृदय सुरक्षा कवच

2. टूटी हड्डियों को जोड़े मजबूती से
यदि कोई हड्डी टूट गई है, तो अर्जुन की छाल का पाउडर फांककर दूध पीने से हड्डियां जल्दी जुड़ने लगती हैं। इसका लेप दर्द और सूजन को भी कम करता है।

3. मुंह के छालों का इलाज
अर्जुन की छाल का चूर्ण नारियल तेल में मिलाकर छालों पर लगाने से दर्द और जलन से तुरंत राहत मिलती है।

4. शारीरिक ताकत और रोग प्रतिरोधकता में वृद्धि
अर्जुन छाल का नियमित सेवन दूध और गुड़ या चीनी के साथ करने से न सिर्फ हृदय मजबूत होता है, बल्कि शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ती है।

5. पुरानी खांसी में आराम
पुरानी खांसी और सीने की जलन से परेशान हैं? अर्जुन की छाल के साथ अदरक, शहद, तुलसी और काली मिर्च का काढ़ा पीने से सीना साफ़ होता है और खांसी शांत होती है।

6. तेज धड़कन, घबराहट और बेचैनी में फायदेमंद
2 चम्मच अर्जुन की छाल + 2 गिलास पानी + 1 गिलास दूध
इसे इतना उबालें कि सिर्फ दूध बचे, फिर इसमें दो चम्मच चीनी मिलाकर छान लें और रोज एक बार पिएं।
यह नुस्खा दिल को शांत करता है और घबराहट, कमजोरी और बेचैनी में राहत देता है।

7. पेट दर्द और गैस की समस्या
अर्जुन की छाल + भुनी हुई हींग + नमक
इस फंकी को गर्म पानी के साथ लेने से पेट दर्द, जलन और किडनी पेन से राहत मिलती है।

8. पीलिया में लाभकारी
आधा चम्मच अर्जुन की छाल को थोड़ा सा घी मिलाकर सुबह-शाम लेने से लीवर मजबूत होता है और पीलिया में सुधार आता है।

9. चेहरे की झाइयों को दूर करे
अर्जुन की छाल को पीसकर शहद में मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
कुछ ही दिनों में झाइयों में फर्क दिखने लगेगा और त्वचा साफ़ और चमकदार हो जाएगी।

यह भी पढ़ें:

डायबिटीज़ में भी खाएं स्वाद से भरपूर सिंघाड़ा, जानें इसके चमत्कारी फायदे