इन दिनों बढ़ती गर्मी ने लोगों की हालत खराब कर दी है। मई का महीना खत्म होने से पहले ही ऐसी भयंकर गर्मी पड़ रही है कि लोग बेहाल हो गए हैं। अगर आपने पानी काफी देर तक नहीं पिया है और भूखे भी हैं, तो यह स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। इससे शरीर धीरे-धीरे डिहाइड्रेटेड होने लगता है। इसके अलावा लंबे समय तक भूखा रहना पेट में बैक्टीरिया के बढ़ने का कारण बन सकता है, जिससे फूड पॉइजनिंग और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसी स्थितियों में शरीर के अंगों को भी नुकसान हो सकता है, जो कभी-कभी जानलेवा भी साबित हो सकता है।
हीट वेव से होने वाले शरीर के नुकसान
किडनी डैमेज
जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे किडनी डैमेज हो सकती है। विशेषकर जिन लोगों को पथरी की समस्या है, उनके लिए हीट वेव के दौरान स्टोन बढ़ने का खतरा होता है।
दिल और लंग्स पर असर
गर्मी के कारण शरीर के तापमान को नियंत्रित करने के लिए दिल पर ज्यादा दबाव पड़ता है। इससे दिल पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। इसके अलावा, गर्मी और पॉल्यूशन का मिश्रण फेफड़ों पर बुरा असर डाल सकता है, खासकर अस्थमा के मरीजों के लिए यह और भी खतरनाक हो सकता है।
अस्थमा का खतरा बढ़ना
अगर हवा में ज्यादा पॉल्यूशन है और साथ ही गर्मी भी बढ़ी है, तो अस्थमा के मरीजों को बहुत समस्याएं हो सकती हैं। खराब हवा की गुणवत्ता फेफड़ों पर प्रतिकूल असर डालती है, जिससे सांस से जुड़ी बीमारियां बढ़ सकती हैं।
यह भी पढ़ें: