व्रत और त्योहारों का समय चल रहा है – नवरात्रि के बाद अब करवा चौथ, अहोई अष्टमी, भैया दूज और छठ जैसे व्रत आने वाले हैं। ऐसे में कुछ खास चीजें हैं जो व्रत में खूब इस्तेमाल होती हैं, उन्हीं में से एक है सिंघाड़ा।
इसे वॉटर चेस्टनट कहा जाता है क्योंकि ये पानी में उगता है। व्रत में तो इसका खूब सेवन होता है, लेकिन इसके असली फायदे बहुत कम लोग जानते हैं। सिंघाड़ा चाहे कच्चा खाया जाए, उबालकर या फिर आटे के रूप में – हर रूप में ये सेहत के लिए बेहद लाभकारी है।
इसमें विटामिन-C, मैगनीज, प्रोटीन, थायमिन और कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इसे व्रत का सुपरफूड बनाते हैं। आइए जानें सिंघाड़ा खाने के टॉप 5 जबरदस्त फायदे…
✅ 1. बालों को बनाए मज़बूत
सिंघाड़े में लॉरिक एसिड पाया जाता है, जो बालों की जड़ों को मज़बूती देता है। बाल झड़ना, टूटना और रूखापन जैसी समस्याओं में यह बहुत फायदेमंद होता है।
✅ 2. हड्डियों और दांतों को दे मजबूती
इसमें भरपूर कैल्शियम होता है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर किसी के लिए ये उपयोगी है।
✅ 3. थायराइड में राहत
सिंघाड़े में आयोडिन और मैगनीज की मात्रा अधिक होती है, जो थायराइड से पीड़ित लोगों को राहत पहुंचा सकती है। यह गले से जुड़ी समस्याओं से भी बचाता है।
✅ 4. शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता
चूंकि सिंघाड़ा पानी में ही उगता है, इसलिए इसमें प्राकृतिक रूप से पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। गर्मियों में या बीमारी के बाद शरीर में पानी की कमी हो तो सिंघाड़ा एक बेहतरीन उपाय है।
✅ 5. कब्ज का दुश्मन
अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है, तो सिंघाड़े का आटा आपकी आंतों के लिए बेहद लाभकारी है। यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और पेट से जुड़ी कई परेशानियों से राहत दिलाता है।
यह भी पढ़ें:
सनी देओल की ‘जाट’ के साथ अजय देवगन की एंट्री, रेड 2 का ट्रेलर भी होगा रिलीज
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check