मुंह में बार-बार छाले होना सिर्फ पेट की खराबी नहीं, जानें डॉक्टरों की नजर में अन्य कारण

मुंह में बार-बार छाले (Mouth Ulcers) होना एक आम लेकिन बेहद परेशान करने वाली समस्या है। कई लोग इसे सिर्फ “पेट की गर्मी” या “पाचन गड़बड़ी” से जोड़कर घरेलू इलाज करने लगते हैं, लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक यह कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत भी हो सकता है।

डॉ. बताते हैं, “पेट की खराबी जैसे एसिडिटी या कब्ज के कारण मुंह में छाले हो सकते हैं, लेकिन यह इसके पीछे एकमात्र कारण नहीं है। बार-बार होने वाले या लंबे समय तक न भरने वाले छाले शरीर में किसी गंभीर समस्या की ओर भी इशारा कर सकते हैं।”

छाले होने के संभावित कारण:
1. विटामिन और मिनरल्स की कमी
विशेष रूप से विटामिन B12, आयरन और फोलिक एसिड की कमी से मुंह के छाले बार-बार हो सकते हैं। यह कमी कमजोर आहार या शरीर में पोषण के अवशोषण में गड़बड़ी के कारण होती है।

2. पाचन संबंधी समस्याएं
कब्ज, गैस, एसिडिटी और इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) जैसे पेट के विकार भी मुंह के छालों से जुड़े होते हैं।

3. मानसिक तनाव और नींद की कमी
लगातार मानसिक तनाव, नींद पूरी न होना और थकान भी शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को कम करते हैं, जिससे छाले बार-बार हो सकते हैं।

4. हॉर्मोनल बदलाव या संक्रमण
कुछ महिलाओं में पीरियड्स से पहले हॉर्मोनल उतार-चढ़ाव के कारण छाले होते हैं। इसके अलावा वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण भी एक कारण हो सकते हैं।

5. दवाओं या टूथपेस्ट का रिएक्शन
कुछ एलर्जी, NSAIDs दवाएं या सोडियम लॉरिल सल्फेट वाले टूथपेस्ट भी मुंह में छाले पैदा कर सकते हैं।

कब सतर्क हों?
अगर छाले 2 सप्ताह से ज़्यादा टिकें

खून आने लगे या बहुत दर्द हो

खाने-पीने में दिक्कत हो

वजन तेजी से घटे

समाधान क्या है?
संतुलित और पोषक डाइट लें

पर्याप्त पानी पिएं

तनाव कम करें

डॉक्टर से जांच करवाकर विटामिन सप्लिमेंट लें

यह भी पढ़ें:

गाजा में इलाज की उम्मीद लिए खड़े 15 लोगों की जान चली गई, इजरायली हमले में मासूम बच्चों की भी मौत