खराब खानपान, दूषित पानी या अनहाइजेनिक खाने की वजह से अक्सर लोग दस्त यानी लूज मोशन की समस्या से परेशान हो जाते हैं। इससे बार-बार टॉयलेट जाना पड़ता है और शरीर में पानी की कमी होने लगती है। साथ ही कमजोरी भी महसूस होती है।
जानकारी के अनुसार, लूज मोशन दो प्रकार के होते हैं:
एक्यूट डायरिया – जो 1 या 2 दिन तक रहता है।
क्रोनिक डायरिया – जो कई दिनों तक बना रहता है।
दोनों ही स्थिति में इलाज जरूरी है। दवाइयों से राहत न मिले तो कुछ घरेलू नुस्खे बेहद कारगर हो सकते हैं। आइए जानें लूज मोशन में आराम देने वाले कुछ असरदार घरेलू उपाय:
1. बबूल के पत्ते और छाल
बबूल की पत्तियों को सुखाकर पीस लें और काले जीरे के साथ मिलाकर सेवन करें। इसके अलावा, बबूल की छाल का काढ़ा बनाकर पीने से भी दस्त में आराम मिलता है।
2. हल्दी वाला पानी
हल्दी में मौजूद एंटीबायोटिक गुण पेट में बैक्टीरिया को मारने में मदद करते हैं। एक गिलास गर्म पानी में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर दिन में 2-3 बार पिएं।
3. सेब का सिरका और शहद
सेब का सिरका पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है। एक गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच सेब का सिरका और आधा चम्मच शहद मिलाएं। दिन में 3-4 बार सेवन करें।
4. दालचीनी और अदरक का काढ़ा
दालचीनी और अदरक दोनों में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। एक गिलास गर्म पानी में 1 चम्मच दालचीनी पाउडर और आधा चम्मच ताजा अदरक मिलाकर 30 मिनट रख दें। दिन में 2-3 बार पिएं।
5. मूंग दाल की खिचड़ी और दही
लूज मोशन में हल्का और सुपाच्य भोजन जरूरी है। मूंग दाल की खिचड़ी और साथ में दही या छाछ लें। इससे पेट को ठंडक मिलती है और पाचन बेहतर होता है।
6. गाजर का सूप
गाजर विटामिन्स और फाइबर से भरपूर होती है। इसका गर्म सूप दिन में 1-2 बार पीने से शरीर को ताकत मिलती है और लूज मोशन में राहत मिलती है।
यह भी पढ़ें:
दानिश कानेरिया ने पाकिस्तान पर उठाए गंभीर सवाल, पहलगाम हमले को लेकर जताया शक
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check