गर्मी के मौसम में नाक से खून आना (Nose Bleeding या नकसीर) एक आम समस्या मानी जाती है, जिसे अधिकतर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। अक्सर इसे लू लगना, शरीर में गर्मी बढ़ना या मौसम के बदलाव से जुड़ा समझा जाता है। लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो बार-बार या बिना किसी स्पष्ट कारण के नाक से खून आना कई बार गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत भी हो सकता है। इसलिए इसे सामान्य मानकर टालना खतरनाक साबित हो सकता है।
नाक से खून आने के सामान्य कारण
नाक के अंदर की त्वचा बेहद नाज़ुक होती है और उसमें छोटी-छोटी रक्त वाहिकाएं होती हैं। गर्मी या सूखे मौसम में ये वाहिकाएं फट सकती हैं, जिससे खून बहने लगता है। इसके अलावा नाक में बार-बार उंगली डालना, तेज झटका लगना या बार-बार छींकने से भी नाक से खून आ सकता है।
हालांकि यदि यह समस्या बार-बार हो रही है या अचानक तेज मात्रा में खून निकल रहा है, तो यह केवल मौसम की देन नहीं, बल्कि शरीर के भीतर छुपी किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है।
नाक से बार-बार खून आने के गंभीर कारण
1. हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप):
नाक की रक्त वाहिकाएं अत्यधिक रक्तचाप की वजह से फट सकती हैं। जिन लोगों का ब्लड प्रेशर अनियंत्रित रहता है, उनमें नकसीर की संभावना बढ़ जाती है। यह स्थिति खासकर बुजुर्गों में अधिक देखने को मिलती है।
2. ब्लड क्लॉटिंग डिसऑर्डर (रक्त जमने में समस्या):
यदि खून में प्लेटलेट्स की संख्या कम है या शरीर खून जमाने में सक्षम नहीं है, तो थोड़े से झटके से भी रक्तस्राव हो सकता है। यह स्थिति डेंगू, टायफाइड या कैंसर जैसी बीमारियों में देखने को मिलती है।
3. नाक में ट्यूमर या ग्रोथ:
नाक के भीतर किसी गांठ या ट्यूमर की मौजूदगी भी लगातार नकसीर का कारण बन सकती है। यह आमतौर पर लंबे समय से नाक बंद रहना, सांस लेने में कठिनाई और लगातार खून आने के साथ होता है।
4. नाक की पुरानी एलर्जी या संक्रमण:
क्रोनिक राइनाइटिस या साइनस इंफेक्शन के कारण नाक की अंदरूनी परत सूज जाती है और उसमें से खून बहने लगता है। बार-बार छींकने या नाक साफ करने से ये परतें और कमजोर हो जाती हैं।
5. विटामिन K की कमी:
विटामिन K की कमी से शरीर में खून जमने की प्रक्रिया प्रभावित होती है, जिससे नाक सहित अन्य अंगों से भी रक्तस्राव हो सकता है।
क्या करें जब नाक से खून आए?
शांत रहें और बैठ जाएं, लेटने से बचें।
सिर थोड़ा आगे झुकाएं ताकि खून गले में न जाए।
नाक के सॉफ्ट हिस्से को हल्के से दबाएं और 5-10 मिनट तक छोड़ें नहीं।
ठंडी पट्टी या बर्फ से नाक पर सेक करें।
अगर खून 15-20 मिनट बाद भी बंद न हो, तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।
बचाव के उपाय
गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखें, पर्याप्त पानी पिएं।
अत्यधिक सूखे वातावरण में नमी बनाए रखें (ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें)।
नाक में उंगली डालने या बार-बार झाड़ने से बचें।
नियमित रूप से ब्लड प्रेशर की जांच करवाएं।
यदि खून पतला करने वाली दवाएं ले रहे हों, तो डॉक्टर की सलाह से ही लें।
विशेषज्ञों की सलाह
डॉ. के अनुसार, “नाक से खून आना अगर बार-बार हो रहा है, तो यह हल्के में लेने वाली बात नहीं है। कई बार यह खून से जुड़ी गंभीर बीमारी या हाइपरटेंशन की ओर इशारा करता है। लंबे समय तक नजरअंदाजी से स्थिति बिगड़ सकती है।”
यह भी पढ़ें:
130वें संविधान संशोधन पर सियासी घमासान, बहुमत नहीं फिर भी केंद्र क्यों है आगे
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check