बार-बार मुंह में छाले होना है खतरे की घंटी! जानिए क्या हो सकती हैं इसके पीछे की गंभीर बीमारियां

बारिश का मौसम जहां एक तरफ ठंडक और राहत लेकर आता है, वहीं दूसरी तरफ बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। वायरल फीवर, लूज मोशन जैसी परेशानियां तो आम हो जाती हैं, लेकिन अगर इस मौसम में आपको बार-बार मुंह में छाले हो रहे हैं, तो इसे नजरअंदाज बिल्कुल न करें।

डॉक्टर्स की मानें तो मुंह में छाले सिर्फ मामूली परेशानी नहीं, बल्कि ये शरीर में छुपी कई गंभीर बीमारियों के संकेत हो सकते हैं। आइए जानते हैं, बार-बार मुंह में छाले होने के मुख्य कारण और इससे जुड़ी बीमारियां कौन-कौन सी हैं।

मुंह में छाले होने के पीछे ये 5 गंभीर बीमारियां हो सकती हैं:
1. हेलिकोबैक्टर पाइलोरी इंफेक्शन (H. Pylori Infection)
अगर आपको लगातार छाले हो रहे हैं तो यह हेलिकोबैक्टर पाइलोरी नामक बैक्टीरिया के कारण हो सकता है। यह बैक्टीरिया पेट और छोटी आंत की परत को संक्रमित कर देता है, जिससे अल्सर की समस्या हो सकती है।

2. गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (GERD)
GERD यानी जब पेट का एसिड बार-बार ऊपर खाने की नली (esophagus) में आने लगे। इससे गले और मुंह में जलन, छाले और अल्सर हो सकते हैं। लंबे समय तक इसे अनदेखा करना खतरनाक हो सकता है।

3. कैंसर का खतरा
लगातार और लंबे समय तक होने वाले छाले मुंह, गले, जीभ या टॉन्सिल में कैंसर का संकेत भी हो सकते हैं। अगर छालों के साथ गांठ, जलन या सूजन बनी रहे, तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं।

4. जोलिंगर-एलिसन सिंड्रोम (Zollinger-Ellison Syndrome)
यह एक दुर्लभ स्थिति है जिसमें अग्न्याशय या छोटी आंत में ट्यूमर बनने लगता है, जिससे पेट में अत्यधिक एसिड बनने लगता है और अल्सर व छालों की समस्या बार-बार होती है।

5. एनीमिया और विटामिन बी12 की कमी
बार-बार छाले होना बी12 की कमी या एनीमिया का संकेत हो सकता है। इस स्थिति में शरीर में रेड ब्लड सेल्स कम हो जाते हैं, जिससे थकान, कमजोरी और मुंह में छाले जैसी समस्याएं होती हैं।

क्या करें अगर मुंह में बार-बार हो रहे हैं छाले?
हेल्दी डाइट लें और विटामिन्स की कमी न होने दें।

ज़्यादा मसालेदार और एसिडिक फूड से बचें।

हाइड्रेशन बनाए रखें – खूब पानी पीएं।

तनाव से दूर रहें और नींद पूरी करें।

छाले बार-बार हो रहे हैं तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें:

गाजा में इलाज की उम्मीद लिए खड़े 15 लोगों की जान चली गई, इजरायली हमले में मासूम बच्चों की भी मौत