सर्दियों के मौसम में कई लोग सुबह उठते ही जुकाम की समस्या से परेशान रहते हैं। कई बार इसे सामान्य ठंड या मौसम का असर मान लिया जाता है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार सुबह जुकाम होना शरीर में किसी खास पोषक तत्व की कमी का संकेत हो सकता है।
सुबह-सुबह जुकाम क्यों होता है?
शरीर में विटामिन C की कमी
विटामिन C इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करता है। इसकी कमी से शरीर संक्रमण और वायरल अटैक के प्रति संवेदनशील हो जाता है। सुबह उठते ही बार-बार जुकाम होना विटामिन C की कमी का एक आम संकेत है।
डिहाइड्रेशन और सूखी हवा
रात में शरीर पानी खोता है और यदि सोते समय कमरे में हीटर या ड्राई हवा हो, तो नाक और गले की नमी कम हो जाती है। यह श्वसन तंत्र को कमजोर कर देता है और सुबह जुकाम की समस्या बढ़ा देता है।
एलर्जी या धूल-मिट्टी
सोते समय तकिए, चादर या कमरे में धूल और पराग कण जमा होने से नाक में जलन और जुकाम हो सकता है।
सर्दियों में इम्यूनिटी कमजोर होना
ठंडी हवा और कम धूप के कारण शरीर में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। कमजोर इम्यून सिस्टम के कारण सर्दियों में सुबह-जुकाम सामान्य से ज्यादा हो सकता है।
डॉक्टरों की सलाह और उपाय
इम्यूनोलॉजिस्ट, कहती हैं, “सुबह-सुबह बार-बार जुकाम होना शरीर में विटामिन और मिनरल की कमी का संकेत हो सकता है। इसे नजरअंदाज करना गलत है। संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और हाइड्रेटेड रहना इस समस्या को कम करने में मदद करता है।”
कुछ उपयोगी सुझाव:
विटामिन C युक्त फलों का सेवन बढ़ाएं, जैसे संतरा, नींबू, आंवला और कीवी।
नींद से पहले पानी पिएं ताकि सुबह नाक और गला सूखा न हो।
कमरे में ह्यूमिडिफायर या गुनगुना पानी रखने से नाक और गले की नमी बनी रहती है।
यदि एलर्जी या धूल के कारण जुकाम है तो सोते समय साफ-सुथरी चादर और तकिए का इस्तेमाल करें।
लगातार जुकाम होने पर डॉक्टर से सलाह लें।
यह भी पढ़ें:
फलों की आदत भी बन सकती है हानिकारक, खाना खाने के बाद न खाएं तुरंत
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check