अमेरिकी ओपन 2017 चैंपियन स्लोएन स्टीफंस को मंगलवार को यहां डब्ल्यूटीए कोरिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में हमवतन अमेरिकी हेली बैपटिस्टे के खिलाफ 6-7, 2-6 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
पहले दौर के अन्य मुकाबलों में अमांडा एनिसिमोवा ने उलटफेर करते हुए छठी वरीय यूलिया पुतिंतसेवा को 6-3, 7-6 से हराया जबकि पोलिना कुदरमेतोवा ने प्रिसिला होन को 7-5, 6-4 से शिकस्त दी। विक्टोरिया तोमोवा ने तातजाना मारिया को तीन सेट में 6-2, 1-6, 6-0 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।
दूसरी तरफ डब्ल्यूटीए थाईलैंड ओपन में बारिश और तूफान के कारण खेल को निलंबित करना पड़ा। जिन मुकाबलों को निलंबित किया गया उनमें शीर्ष वरीय डयाना यास्त्रेमस्का का मेई होनटेमा के खिलाफ पहले दौर का मुकाबला भी शामिल है। जब खेल रोका गया तब होनटेमा पहले सेट में 4-3 से आगे चल रही थी।
यह भी पढ़े :-
निकोबार बंदरगाह परियोजना के लिए सभी जरूरी मंजूरियां मिलींः सोनोवाल
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check