कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री आरिफ अकील का आज यहां निधन हो गया। वे लगभग 72 वर्ष के थे। उन्होंने यहां एक निजी अस्पताल में सुबह अंतिम सांस ली। वे काफी समय से बीमार थे। हाल ही में हृदय संबंधी तकलीफ के कारण उन्हें यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उनके परिवार में पत्नी, पुत्री और तीन पुत्र हैं। उनके एक पुत्र अतीफ अकील कांग्रेस से विधायक हैं, जो भोपाल उत्तर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
श्री आरिफ अकील भोपाल के पुराने शहर के दमदार कांग्रेस नेता माने जाते रहे हैं और उन्होंने भोपाल उत्तर विधानसभा क्षेत्र का लगातार प्रतिनिधित्व किया। वे कांग्रेस सरकार में अनेक विभागों के मंत्री रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व मंत्री पी.सी शर्मा और अनेक कांग्रेस नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है।
यह भी पढ़े :-
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check