गाजा में चल रहे इजरायल-हमास युद्ध के दौरान भारतीय सेना के एक पूर्व अधिकारी की मौत ने संयुक्त राष्ट्र को भी द्रवित कर दिया है। गाजा के रफाह शहर में इजरायली सेना ने अपना नियंत्रण हासिल करने के बाद हमले तेज कर दिए हैं। इसकी चपेट में आने के कारण संयुक्त राष्ट्र के लिए काम करने वाले भारतीय सेना के एक पूर्व अधिकारी की पिछले दिनों मौत हो गई थी। इस पर संयुक्त राष्ट्र ने शोक व्यक्त करने के साथ ही भारत से माफी मांगी है।
बता दें कि कर्नल वैभव अनिल काले (46) 2022 में भारतीय सेना से समय पूर्व सेवानिवृत्त हुए थे और दो महीने पहले संयुक्त राष्ट्र के सुरक्षा एवं संरक्षा विभाग में सुरक्षा समन्वय अधिकारी नियुक्त किए गए थे। सोमवार की सुबह यूएनडीएसएस के अन्य कर्मचारियों के साथ वह संयुक्त राष्ट्र के वाहन में रफह स्थित ‘यूरोपियन अस्पताल’ जा रहे थे तभी हमले की चपेट में आ गए जिसमें उनकी मौत हो गई और जोर्डन का एक अन्य डीएसएस कर्मचारी घायल हो गया।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check