दिनभर पेट में सूजन (ब्लोटिंग) और एसिडिटी आपकी दिनचर्या, खान-पान और नींद दोनों को प्रभावित कर सकती है। यह समस्या अगर लंबे समय तक बनी रहे तो कब्ज की भी वजह बन सकती है, जिससे पेट में दर्द और अन्य तकलीफें हो सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि आप अपने पेट, आंत और लिवर की सफाई करते रहें ताकि ये अंग ठीक से काम करें और आपको कोई परेशानी न हो। इसके लिए सबसे असरदार उपाय है सुबह खाली पेट काला नमक, हींग और अजवाइन का पानी पीना। ये तीनों घटक मिलकर आपकी पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में मदद करते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इसके फायदे और बनाने का तरीका।
खाली पेट काला नमक, हींग और अजवाइन का पानी कैसे बनाएं?
रात को एक ग्लास पानी में थोड़ी मात्रा में अजवाइन डालकर भिगो दें।
सुबह इस पानी को हल्का गर्म करें।
इसमें एक चुटकी काला नमक और एक छोटी चुटकी हींग मिला लें।
अच्छी तरह मिलाकर इस पानी को पी जाएं।
इसे रोजाना सुबह खाली पेट कुछ दिनों तक लगातार पिएं।
काला नमक, हींग और अजवाइन का पानी पीने के फायदे:
टॉक्सिन्स बाहर निकालता है: यह ड्रिंक आपके शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है और मेटाबोलिज्म को तेज करता है।
पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है: ये आपके फैट को पचाने में मदद करता है, जिससे आंतों की गति सुधरती है और कब्ज की समस्या दूर होती है।
लिवर को स्वस्थ रखता है: लिवर की कार्यक्षमता बढ़ाता है, जिससे फैटी लिवर जैसी समस्या में राहत मिलती है।
मोटापे को नियंत्रित करता है: बेहतर पाचन और लिवर की सफाई के कारण शरीर का वजन संतुलित रहता है।
इसलिए रोजाना सुबह खाली पेट काला नमक, हींग और अजवाइन का पानी पीना आपके पूरे पाचन तंत्र और लिवर के लिए फायदेमंद साबित होता है।
यह भी पढ़ें: