निजी जानकारी डिलीट करने के लिए स्टेप बाय स्टेप करें फॉलो

प्राइवेसी रखना आपके लिए अच्छा है कुछ लोग अपनी निजी जानकारी को साझा करना पसंद नहीं करते है। जैसा की आपको पता है की कई बार ऐसा देखा गया है की हैकर्स हमारे सोशल मीडिया से जरूरी जानकारियां जैसे अकाउंट, फोन नंबर, घर का एड्रेस और यहां तक की बैंक डिटेल भी ऑनलाइन उपलब्ध कर हमसे बड़े बड़े फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं।समस्या तो तब होती है जब ये सभी डिटेल गूगल पर दिखने लगती हैं।

गूगल पर हम कुछ भी सर्च कर सकते हैं, जिनके बारे में हमें कोई जानकारी नहीं होती। सर्च करने में हम कई ऐसे जानकारी जुटा सकते है जिसके बारे में हमें कुछ नही पता होता है जैसे किसी व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटानी है, तो  गूगल में नाम सर्च करके आप कई जानकारियां जुटा सकते हैं कभी कभी इस प्रकार की निजी जानकारी आपके लिए मुसीबत बन जाती हैं।

गूगल ने  अपने सभी यूजर्स के लिए ‘Results About You’ की नई सुविधा शुरू की है । इस नए फीचर्स के जरिए आप की किसी भी प्रकार की निजी जानकारी को गूगल से हटाने के लिए बनाया गया है। अगर आप नही चाहते की आपकी personal डिटेल कोई देखे तो आप इस सुविधा का इस्तेमाल कर पर्सनल जानकारी को हटा सकते हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले आपको  गूगल सपोर्ट के पेज पर जाना होगा, फिर आपको यूआरएल का उल्लेख करते हुए फॉर्म को भरना है, जिसे आप सर्च रिजल्ट से हटाना चाहते हैं। आप चाहे तो एक से ज्यादा यूआरएल भी इस फॉर्म में जोड़ सकते हैं। इसके बाद गूगल इस पेज को वेरीफाई करेगा और अगर आपकी दी गई जानकारी सही होती है तो उसे बंद कर दिया जाएगा।

अगर आप चाहे तो सीधे ही इसे वेबसाइट से ऐसे हटा सकते है पर्सनल जानकारी को हटाने के लिए हम आपको दूसरा तरीका बताते है जिसमे आप सीधे उस पेज पर जाकर जानकारी हटाने की रिक्वेस्ट कर सकते हैं। इसके लिए आपको यूआरएल के आगे की तीन बिंद दिखी देंगे जिस पर आपको पर क्लिक करना है और फिर यहां पर About this result पेज पर जाना है। यहां पर एक विकल्प मिलेगा जोकि रिमूव रिजल्ट के नाम से होगा इस ऑप्शन पर क्लिक कर दें। इसके बाद पेज को रिमूव करने की प्रोसेस शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़े:सलाद में कच्चे प्याज का सेवन करने वाले हो जाए सावधान वरना पड़ सकते है लेने के देने