अफगानिस्तान में बाढ़ ने एक बार तबाही मचाई है। अफगानिस्तान के गोर प्रांत में भारी बारिश के कारण कई जगह पर अचानक बाढ़ आने से कम से कम 50 लोगों की मौत हुई है। तालिबान के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि मृतकों की संख्या प्रारंभिक सूचनाओं पर आधारित है और यह बढ़ सकती है। गोर प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता अब्दुल वाहिद हमास ने कहा कि दर्जनों लोग लापता हैं।
अब्दुल वाहिद हमास ने कहा कि शुक्रवार की बाढ़ के बाद राजधानी फिरोज कोह समेत विभिन्न क्षेत्रों में हजारों मकानों और संपत्तियों के क्षतिग्रस्त होने की खबर है। हमास ने यह भी बताया कि बाढ़ की वजह से सैकड़ों हेक्टेयर कृषि भूमि के नष्ट होने से प्रांत को काफी वित्तीय नुकसान हुआ है।
संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम की ओर से बाढ़ प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद की जा रही है। बाढ़ से प्रभावित लोगों को खाने और पीने की चीजें वितरित की जा रही है। हाल के दिनों में अफगानिस्तान में असामान्य रूप से भारी बारिश हुई है जिसकी वजह से बाढ़ का प्रकोप देखने को मिल रहा है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check