दिल्ली से प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी, केजी और कक्षा 1 में एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। अधिकांश स्कूलों ने 150 से अधिक छात्रों का चयन किया है। करीब 1,741 स्कूलों ने अपनी मेरिट लिस्ट के साथ वेटिंग लिस्ट भी जारी की है।
ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल ने 108 छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया है और 245 छात्रों को वेटिंग लिस्ट में रखा है।
वसंत कुंज स्थित विकास भारती पब्लिक स्कूल ने 140 छात्रों का चयन किया है और 20 छात्रों को वेटिंग लिस्ट में रखा है।
द्वारका स्थित आईएलटी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल सुधा आचार्य ने बताया कि पहले चरण में 97 छात्रों का चयन हुआ है और 53 छात्रों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है।
रोहिणी स्थित वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल की प्रिंसिपल नमिता सिंघल ने बताया कि उनके स्कूल में 108 छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिनमें से 9 छात्रों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है।
दूसरी मेरिट लिस्ट जारी हो सकती है
रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली शिक्षा निदेशालय 18 जनवरी से 27 जनवरी तक पैरेंट्स के प्रश्नों के उत्तर देने के लिए एक विंडो खोलेगा। इसके अलावा, यदि जरूरी हुआ तो दूसरी मेरिट लिस्ट 3 फरवरी को जारी की जाएगी। इस लिस्ट के लिए पैरेंट्स के प्रश्नों के उत्तर देने की सुविधा विंडो 5 फरवरी से 11 फरवरी तक उपलब्ध रहेगी।
25 प्रतिशत सीटें आरक्षित
कुल सीटों में से 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), वंचित समूह (डीजी) और विकलांग बच्चों के लिए आरक्षित हैं। जिन छात्रों के परिवार की सालाना इनकम 5 लाख रुपये से कम है, वे ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के तहत आरक्षण के पात्र हैं। इन आरक्षित सीटों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 फरवरी 2025 है, और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए पहला ड्रा 3 मार्च 2025 को जारी किया जाएगा।
एडमिशन के समय जरूरी डॉक्यूमेंट्स
जो बच्चे पहली मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट हुए हैं, उनके पैरेंट्स को एडमिशन के समय निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे:
बच्चे का आधार कार्ड
बर्थ सर्टिफिकेट
आय प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
निवास प्रमाण पत्र
पैरेंट्स के आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो
यह भी पढ़ें:
सर्दियों में बच्चों की खांसी को न करें नजरअंदाज, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check