बॉलीवुड कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान के लिए आज का दिन बहुत दुखभरा रहा। दरअसल, उनकी मां मेनका ईरानी का शुक्रवार (26 जुलाई) को मुंबई में निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार चल रही थीं।
वो बाल कलाकार डेज़ी ईरानी और हनी ईरानी की बहन थीं। फराह की मां कुछ दिन पहले उनके व्लॉग में नजर आई थीं। वो 79 वर्ष की थीं। उन्होंने फिल्म निर्माता कामरान से शादी। मेनका ईरानी ने बचपन (1963) फिल्म में भी बतौर अभिनेत्री काम किया था, जिसमें सलमान खान के पिता और पटकथा लेखक सलीम खान भी थे।
मुकेश छाबड़ा ने दी श्रद्धांजली
फेमस कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने इस न्यूज को कन्फर्म किया है। उन्होंने एक्ट्रेस को श्रद्धांजली भी दी है। फिल्म निर्माता जोया और फरहान अख्तर उनकी भतीजी और भतीजे हैं। मेनका ने अपने पति की मृत्यु के बाद फराह और साजिद को अकेले ही पाला।
कुछ दिनों पहले मनाया था बर्थडे
दिग्गज अभिनेत्री ने दो सप्ताह पहले ही अपना 79वां जन्मदिन मनाया था। फराह ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, “हम सभी अपनी मां को हल्के में लेते हैं, खासकर मैं! पिछले महीने मैंने पाया कि मैं अपनी मां मेनका से कितना प्यार करती हूं.. वो अब तक की सबसे मजबूत और बहादुर इंसान रही हैं। कई सर्जरी के बाद भी उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बरकरार है। जन्मदिन मुबारक हो मां!” फराह खान की मां के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उन्हें सभी सेलेब्स श्रद्धांजली दे रहे हैं।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check