3d illustration showing liver in human body

फैटी लिवर: जानिए इसके खतरनाक लक्षण और बचाव के आसान उपाय

फैटी लिवर दो प्रकार का होता है:

एल्कोहॉलिक फैटी लिवर: जो ज्यादा शराब पीने की वजह से होता है।

नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर: यह लाइफस्टाइल, जेनेटिक कारणों, गलत खानपान या कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट से हो सकता है।

आजकल फैटी लिवर एक गंभीर समस्या बन चुका है। डॉक्टरों के अनुसार, 10 में से लगभग 6-7 लोगों को फैटी लिवर की समस्या हो सकती है। इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है क्योंकि यह लिवर कैंसर तक का कारण बन सकता है।

फैटी लिवर से बढ़ता है खराब कोलेस्ट्रॉल
जब लिवर ठीक से काम नहीं करता, तो शरीर में जमा फैट और प्रोटीन से LDL (खराब कोलेस्ट्रॉल) बढ़ जाता है। इससे हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

फैटी लिवर के लक्षण
पेट के दाईं ओर ऊपरी हिस्से में दर्द

वजन में कमी

कमजोरी महसूस होना

आंखों और त्वचा में पीलापन

भोजन का ठीक से पच न पाना

एसिडिटी और पेट में सूजन

अगर आपको ये लक्षण महसूस हों तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

फैटी लिवर में कारगर हैं ये आयुर्वेदिक पौधे
भूमि आंवला: यह एक छोटा पौधा होता है, जिसे भुई आंवला भी कहते हैं। भूमि आंवला की टैबलेट आसानी से मिल जाती हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह से इसका सेवन करके फैटी लिवर को नेचुरली ठीक किया जा सकता है।

पुनर्नवा: यह औषधीय पौधा फैटी लिवर कम करने में मदद करता है। पुनर्नवा में नए सेल बनाने की क्षमता (रीजेनेरेशन) और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। खाने से पहले इसका रस लेने से गैस नहीं बनती और पाचन सुधरता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट लिवर से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में सहायक होते हैं।

यह भी पढ़ें:

बरसात में AC चलाने का सही तरीका: कूलिंग भी मिलेगी और बिल भी नहीं बढ़ेगा