चुभती हुई गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है साथ ही सूरज की तपन और हवाओं की गर्मी दोनो ने ही अपना कहर बरसाना शुरू कर दिया है। इस बीच जरूरी है की हम इस गर्मी के इस प्रकोप से कैसे बचे और अपने शरीर को ठंडक कैसे प्रदान करे। बढ़ता हुआ तापमान हम सभी को परेशान कर रहा है पंखों ने भी साथ छोड़ दिया है बिना एसी के गर्मी में राहत नही है। तेज चिलचिलाती धूप की वजह से सभी लोगो का हाल बेहाल हो चुका है। गर्मियों में ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक्स हम सभी को पीना पसंद हैं, लेकिन सभी पेय पदार्थ हमारी सेहत पर बहुत बुरा असर डालते है। गर्मियों में छाछ का इस्तेमाल एक बेहतरीन विकल्प है जो की एक प्राकृतिक प्रोबायोटिक होता है।
छाछ का सेवन हमारी पाचन क्रिया के साथ साथ आंत को स्वस्थ रखने और शरीर में बैक्टीरिया के संतुलन को बनाए रखने में उपयोगी है। छाछ में पाए जाने वाले प्रोटीन, कैल्शियम, फैट और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स ये सभी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। दही को पानी मिलाकर पतला करके छाछ बनया जाता हैं, तो इसकी गर्मी कम होती है और यह शरीर को ठंडक प्रदान करने का काम करता है।
अगर आप भी हेल्थी रहना चाहते है तो गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक्स और पैकेज ड्रिंक्स की जगह छाछ का सेवन कर सकते है। यह आपके स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है। जानते है गर्मियों में छाछ पीने के फायदों के बारे में,
- पाचन को मजबूत रखता है।
- एसिडिटी में है लाभदायक।
- पेट में गैस जैसी समस्या को दूर करता है।
- ब्लोटिंग और कब्ज में भी है असरदार।
- हड्डियों को मजबूत बनाता है।
- शरीर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालता है।
- इम्यूनिटी मजबूत करता है।
- वजन नियंत्रण में है सहायक।
- शरीर हाइड्रेट रखता है।
- ब्लड प्रेशर में भी है लाभदायक।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check