विटामिन बी-12 की अधिकता से हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं

हमारे शरीर को सेहतमंद रहने के लिए कई जरूरी तत्वों की आवश्यकता होती है, जैसे कि विटामिन, कैल्शियम और मिनरल्स। इन तत्वों में सबसे महत्वपूर्ण विटामिन बी-12 है। अगर हमारे शरीर में विटामिन बी-12 की कमी हो जाए, तो यह कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है, जैसे कि एनीमिया, विटामिन की कमी, दिमागी समस्याएं और हड्डियों की कमजोरी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसी भी तत्व की अधिकता भी हानिकारक हो सकती है? अगर हमारे शरीर में विटामिन बी-12 की मात्रा बहुत ज्यादा हो जाए, तो इसके क्या परिणाम हो सकते हैं? आइए जानते हैं इस बारे में डॉक्टर की राय।

डॉक्टर की सलाह: डॉक्टर अवनीत कौर के अनुसार, शरीर में विटामिन बी-12 की अधिक मात्रा भी खतरनाक हो सकती है। डॉक्टर बताते हैं कि यदि किसी के ब्लड टेस्ट में विटामिन बी-12 की मात्रा 2000 काउंट से अधिक हो जाए, तो यह कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में डॉक्टर क्या कहते हैं।

ज्यादा Vitamin B-12 होने से क्या हो सकता है?

हार्ट प्रॉब्लम – अगर शरीर में विटामिन बी-12 की मात्रा ज्यादा हो जाए, तो दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इससे हार्ट की धमनियों में रुकावट और हार्ट अटैक भी हो सकता है।

लिवर और किडनी पर प्रभाव – डॉक्टर कहते हैं कि ज्यादा विटामिन बी-12 से शरीर के अंगों पर असर पड़ सकता है, जैसे कि फैटी लिवर और किडनी की समस्याएं।

स्किन रैशेज – विटामिन बी-12 की अधिकता से स्किन पर रैशेज, लाल दाने और खुजली हो सकती है।

सिरदर्द – ज्यादा विटामिन बी-12 होने से सिरदर्द की समस्या बढ़ सकती है, क्योंकि यह दिमाग पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है।

पाचन समस्याएं – शरीर में विटामिन बी-12 की अधिकता से पाचन संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें:

करण अर्जुन’ के सेट पर राकेश रोशन का सब्र टूटा, पत्नी को भी करना पड़ा बीच-बचाव