आजकल घरों में ग्रीन टी का इस्तेमाल पीने का चलन बढ़ता ही जा रहा है। स्वास्थ्य को देखते हुए लोग ग्रीन टी का इस्तेमाल लाभकारी मानते हैं, यह काफी हद तक सच होता है। ग्रीन टी के सेवन से स्वास्थ्य को बहुत से फायदे पहुंचते है। कुछ लोग इसका जरूरत से अधिक सेवन करते हैं, ये हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। ग्रीन टी का सेवन ग्रीन टी के नुकसान को बड़ावा देता है, वज़न घटाने के लिए लोग ग्रीन टी का सेवन करना शुरू कर देते है, यह एक तरह का ट्रेंड बन गया है। ग्रीन टी का ज़्यादा सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है आइए जानते है इसके नुकसान,
मांसपेशियों में कमजोरी
ग्रीन टी का अधिक सेवन मांसपेशियों को कमजोर बनाता है। इसकी वजह से रक्त की जांच के दौरान व्यक्ति के खून में पोटेशियम की कमी हो जाती है और इस वजह से मांसपेशियों में दर्द हो रहा था।
आयरन की कमी
ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, ये शरीर में आयरन के अवशोषण में बाधा डालते हैं। इसका सेवन एनीमिया या अन्य बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए खतरनाक होता हैं।
अनियमित नींद
ग्रीन टी में कैफीन होता है जो नींद को प्रभावित करता हैं। ग्रीन टी में कैफीन होता है, जो लोग कैफीन के प्रति संवेदनशील होते है उनको सोने में समस्या होती है। ग्रीन टी आपके मेलाटोनिन हॉर्मोन को असंतुलित करता हैं, जो नींद में सहायता करते हैं।
सिरदर्द
ग्रीन टी कुछ व्यक्तियों में सिरदर्द पैदा उत्पन्न कर सकता है, इसमें कैफीन होता है। जो लोग माइग्रेन से पीड़ित हैं वो लोग ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। जो लोग रोजाना सिरदर्द से पीड़ित होते हैं वो लोग नियमित ग्रीन टी पीने से दूर रहे।
पेट की समस्या
अधिक मात्रा में ग्रीन टी पीने से पेट में जलन पैदा कर होती है। ग्रीन टी में टैनिन होता है, जो पेट में एसिड की मात्रा को बढ़ाता है और कब्ज, एसिड रिफ्लक्स सहित पाचन संबंधी समस्याएं हो जाती हैं। गर्म पानी के साथ ग्रीन टी पीने से ये प्रभाव देखे जा सकते हैं।
यह भी पढ़े:सुखी खांसी से है परेशान तो नीलगिरी तेल के साथ इनके इस्तेमाल से मिलेंगे लाभ
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check