ओपनएआई का पॉपुलर एआई टूल ChatGPT दुनियाभर में छाया हुआ है। अब यह टूल एक नए और ऐतिहासिक मोड़ पर पहुंच चुका है। दरअसल, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) दुनिया का पहला देश बन गया है, जो अपनी पूरी आबादी को ChatGPT Plus का फ्री सब्सक्रिप्शन देने जा रहा है।
ओपनएआई और यूएई सरकार के बीच हुई साझेदारी
इस पहल के तहत ओपनएआई और यूएई सरकार ने एक खास साझेदारी की है, जिसमें अबू धाबी में Stargate UAE नाम से एक विशाल AI डेटा सेंटर भी बनाया जा रहा है। इसका मकसद है देश के नागरिकों को एडवांस एआई टूल्स तक मुफ्त पहुंच देना।
हर नागरिक को मिलेगा फ्री ChatGPT Plus
अब यूएई में रहने वाले सभी लोग ChatGPT Plus का इस्तेमाल कर सकेंगे, वह भी बिलकुल मुफ्त। यानी अब दुबई समेत पूरे यूएई के यूजर्स बिना एक भी पैसा खर्च किए, एडवांस जनरेटिव एआई फीचर्स का फायदा उठा सकेंगे।
बता दें कि ChatGPT Plus की मासिक कीमत $20 (करीब ₹1700) होती है।
एआई कंप्यूटिंग में बड़ा कदम
इस प्रोजेक्ट के तहत 1 गीगावाट एआई कंप्यूटिंग क्लस्टर तैयार किया जा रहा है। इसका पहला चरण — 200 मेगावाट — 2026 तक तैयार हो जाएगा।
यह पूरा प्रोजेक्ट OpenAI के “OpenAI for Countries” कार्यक्रम का हिस्सा है, जो देशों को एआई की शक्ति से सशक्त बनाने की दिशा में एक कदम है।
क्या बोले सैम ऑल्टमैन?
OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने इस पहल को “एक साहसिक सोच” बताया। उन्होंने कहा कि यह एआई को आम लोगों के करीब लाने, बेहतर स्वास्थ्य, आधुनिक शिक्षा, और साफ ऊर्जा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
कौन-कौन है शामिल?
इस मेगा प्रोजेक्ट में सिर्फ ओपनएआई ही नहीं, बल्कि टेक की दिग्गज कंपनियां जैसे Oracle, Cisco, NVIDIA, G42 और SoftBank भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:
बिना सलाह के न लें विटामिन बी कॉम्प्लेक्स सप्लीमेंट, वरना बढ़ सकती हैं ये गंभीर दिक्कतें
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check