आज के दौर में हर दूसरा इंसान पेट की बढ़ती चर्बी से परेशान है। चाहे उम्र कम हो या ज़्यादा, निकला हुआ पेट कॉन्फिडेंस से लेकर सेहत तक – हर चीज़ को प्रभावित करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सभी तरह की पेट की चर्बी एक जैसी नहीं होती?
हर तरह के पेट का अलग कारण होता है और उसे कम करने का तरीका भी अलग होता है।
डाइटिशियन और फिटनेस एक्सपर्ट्स के अनुसार, हर किसी का पेट अलग तरीके से बाहर निकलता है – इसका मतलब यह नहीं कि हर बार सिर्फ फैट ज़िम्मेदार है। कभी स्ट्रेस, कभी हार्मोन, और कभी लाइफस्टाइल – सभी इसके पीछे के कारण हो सकते हैं।
आइए जानते हैं पेट की चर्बी के 6 मुख्य प्रकार और उन्हें कम करने के आसान उपाय:
1. स्ट्रेस वाला पेट
कारण: ज्यादा तनाव और बढ़ा हुआ कॉर्टिसोल हार्मोन।
उपाय:
सुबह-सुबह एल-थेनाइन युक्त ग्रीन टी पिएं।
दिमाग शांत रहेगा और स्ट्रेस कम होगा, जिससे फैट घटेगा।
2. पीसीओएस वाला पेट
कारण: इंसुलिन का हाई लेवल, खासकर महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन की वजह से।
उपाय:
दालचीनी की चाय पिएं।
यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करती है।
3. थायरॉइड से जुड़ा पेट
कारण: लो थायरॉइड हार्मोन (Hypothyroidism)।
उपाय:
धनिए के बीज की चाय पिएं।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह चाय सूजन घटाती है और थायरॉइड को संतुलित करती है।
4. मेनोपॉज टमी
कारण: एस्ट्रोजन की कमी और इंसुलिन का असंतुलन।
उपाय:
पुदीने की चाय पिएं।
यह पाचन सुधारे और सूजन कम करे।
5. ब्लोटिंग वाला पेट
कारण: पाचन तंत्र की गड़बड़ी या हार्मोनल असंतुलन से पेट फूला लगता है।
उपाय:
पुदीने की चाय इस समस्या के लिए भी फायदेमंद है।
गैस, अपच और ब्लोटिंग से राहत दिलाती है।
6. शराब से निकला पेट
कारण: डिटॉक्सिफिकेशन की क्षमता कमजोर होना।
उपाय:
लौकी का जूस पिएं।
यह लिवर को डिटॉक्स करता है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है।
🔔 नोट: ये टिप्स केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी हेल्थ प्रोग्राम को शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह ज़रूर लें।
यह भी पढ़ें:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check