इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता हंड्रेड में खेलते समय चोटिल हो गए जिससे उनके श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला में भाग लेने पर सवालिया निशान लग गया है।
नॉर्दर्न सुपर चार्जस की तरफ से मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के खिलाफ खेलते हुए तेजी से रन चुराने के प्रयास में 33 वर्षीय स्टोक्स के बाएं पांव की मांसपेशियां खिंच गई और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। वह दो रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। अभी तक उनकी चोट की गंभीरता का पता नहीं लगा है और उनके सामने जल्द ही पूरी तरह से फिट होने की चुनौती होगी।
स्टोक्स की अगुवाई में इंग्लैंड ने पिछले महीने वेस्टइंडीज को तीन टेस्ट मैच की श्रृंखला में 3-0 से हराया था। श्रीलंका के खिलाफ उसका पहला मैच 21 अगस्त से ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा। इस श्रृंखला का तीसरा और अंतिम मैच छह सितंबर से ओवल में खेला जाएगा।
यह भी पढ़े :-
गुड़ का अधिक सेवन: जानिए स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर प्रभाव
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check