दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति एलन मस्क इस लिस्ट में नहीं हैं नंबर-1

एलन मस्क के ऊपर जुलाई में घनघोर बारिश हो रही है। बारिश भी किसकी? केवल डॉलरों की। जुलाई से पहले 2024 की कमाई के मामले में दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में एलन मस्क टॉप लूजर थे। इधर कुछ ही दिनों में वह 37.9 अरब डॉलर की कमाई के साथ टॉप गेनर की लिस्ट में आ गए। इसके बावजूद भी मस्क 2024 की कमाई के मामले में अभी छठे स्थान पर हैं। हालांकि, टेस्ला के सीईओ दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति हैं।

सोमवार को मस्क की संपत्ति में 11 अरब डॉलर का और इजाफा हुआ। इससे पहले बीते मंगलवार को एक ही दिन में उन्होंने 15.3 अरब डॉलर कमाया था। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में मस्क अब 267 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ टॉप पर हैं। दूसरे नंबर पर अमेजन के पूर्व सीईओ जेफ बेजोस हैं। इनकी कुल संपत्ति 221 अरब डॉलर है।

इस साल सबसे अधिक कमाने वाले टॉप-10 अरबपति

1. जेनसेन हुआंग 68.5 अरब डॉलर

2. मार्क जुकरबर्ग 59.9 अरब डॉलर

3. जेफ बेजोस 44.2 अरब डॉलर

4. माइकल डेल 42.1 अरब डॉलर

5. लैरी पेज 40.8 अरब डॉलर

6. एलन मस्क 37.9 अरब डॉलर

7. सर्गी ब्रिन 37.4 अरब डॉलर

8. लैरी एलिसन 36.8 अरब डॉलर

9. स्टीव बाल्मर 29.5 अरब डॉलर

10. मुकेश अंबानी 24.4 अरब डॉलर

11. जिम वाल्टन 19.4 अरब डॉलर

12. एलिस वाल्टन 19.2 अरब डॉलर

13. गौतम अडानी 18.9 अरब डॉलर

14. रॉब वाल्टन 18.7 अरब डॉलर

15 बिल गेट्स 18.4 अरब डॉलर

दुनिया के अरबपतियों की टॉप-10 लिस्ट में कोई बहुत बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के 9 जुलाई की रैंकिंग में मुकेश अंबानी 121 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ 10वें स्थान की ओर बढ़ चले हैं। हालांकि, मंजिल अभी 8 अरब डॉलर दूर है। गौतम अडानी 103 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 14वें स्थान पर हैं। जेनसेन हुआंग 113 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 13वें स्थान पर हैं।