उम्र के साथ खासकर महिलाओं में आयरन की कमी आम समस्या बन जाती है। शरीर में खून की कमी (एनीमिया) के कारण अक्सर थकान, कमजोरी और चक्कर आने जैसी परेशानियां होती हैं। यही नहीं, छोटे बच्चों में भी आयरन की कमी देखी जाती है।
हालांकि दवाओं के अलावा कुछ घरेलू उपाय भी बेहद कारगर साबित हो सकते हैं। उनमें से एक है — किशमिश। यह छोटा सा ड्राई फ्रूट आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है।
कब और कैसे करें किशमिश का सेवन?
1. भीगी हुई किशमिश और उसका पानी
रात में 10-12 किशमिश एक कप पानी में भिगो दें। सुबह उठकर खाली पेट पहले पानी पिएं और फिर किशमिश चबा-चबाकर खाएं। कुछ हफ्तों तक ऐसा करने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और आयरन की कमी दूर होती है।
2. दूध में किशमिश उबालकर खाएं
अगर आप कमजोरी महसूस कर रहे हैं या हीमोग्लोबिन बहुत कम है, तो 8-10 किशमिश एक गिलास दूध में उबालें। हल्का ठंडा होने पर यह दूध पी लें और किशमिश खा लें। यह नुस्खा शरीर को ताकत और ऊर्जा देता है।
3. खाली पेट किशमिश खाने के फायदे
रोजाना सुबह खाली पेट किशमिश खाने से शरीर में खून बनता है, पाचनतंत्र सुधरता है और वजन भी हेल्दी तरीके से बढ़ता है। यह ड्राई फ्रूट भले ही छोटा हो, लेकिन इसके फायदे काजू-बादाम से कम नहीं हैं।
यह भी पढ़ें:
जवानी में जोड़ों के दर्द से बचना है तो अभी से रखें अपनी हड्डियों का ख्याल
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check