दिल्ली एनसीआर में पिछले दिनों चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। चिकनगुनिया भी मच्छर से फैलने वाला बुखार है, जिसमें तेज बुखार के साथ जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या सबसे ज्यादा परेशान करती है। इस जॉइंट पेन की वजह से सीधे खड़े होना, कुछ पकड़ना या जोड़ों को छूना तक मुश्किल हो जाता है।
चिकनगुनिया में जोड़ों का दर्द महीनों तक बना रह सकता है। पेनकिलर से कुछ राहत तो मिलती है, लेकिन दवा खत्म होते ही दर्द वापस आ सकता है। इसलिए घरेलू उपायों को अपनाना भी जरूरी है ताकि सूजन और दर्द को कम किया जा सके।
चिकनगुनिया के लक्षण
बहुत ज्यादा थकान महसूस होना
सिरदर्द और कमजोरी होना
उल्टी और मिचली आना
सिर घूमना और चक्कर आना
जोड़ों में तेज दर्द और सूजन होना
अचानक तेज बुखार आना
शरीर पर चकत्ते और दाने बनना
चिकनगुनिया के दर्द को कम करने के घरेलू उपाय
चिकनगुनिया का कोई सीधा इलाज नहीं है, लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे दर्द और सूजन में आराम दिला सकते हैं। आयुर्वेद में गिलोय को इस बुखार के बाद होने वाले साइड इफेक्ट्स को कम करने में बहुत कारगर माना गया है। आप आयुर्वेदिक काढ़ा भी पी सकते हैं।
रोजाना नारियल पानी पीना फायदेमंद है।
हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक और मेथी डाइट में शामिल करें।
पपीते का जूस पीना पाचन के साथ जोड़ों के दर्द में भी आराम देता है।
दलिया जैसे हल्के और पौष्टिक भोजन लें।
डाइट में विटामिन सी युक्त फल और तरल पदार्थ ज्यादा लें।
इन उपायों से आपके जोड़ों का दर्द और सूजन दोनों कम हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
सरमा के गंभीर आरोपों पर गोगोई का जवाब – “मैं जासूस नहीं, विपक्ष का नेता हूं”
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check