हल्दी भारतीय रसोई का वो सुपर मसाला है जो स्वाद ही नहीं, सेहत में भी चार चांद लगा देता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर को भीतर से मजबूत बनाते हैं। खासतौर पर अगर हल्दी का सेवन सुबह खाली पेट किया जाए, तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं।
☀️ सुबह कैसे करें हल्दी का सेवन?
सुबह उठने के बाद खाली पेट 1 गिलास हल्का गर्म पानी लें और उसमें 1 चुटकी हल्दी मिलाएं।
चाहें तो रात में ही पानी में हल्दी डालकर रख सकते हैं और सुबह गर्म करके पी लें।
इसे पीते वक्त बैठकर पीएं (जैसे मलासन में), और मुंह में घुमा-घुमा कर धीरे-धीरे पिएं।
इसके बाद 20-30 मिनट तक कुछ भी न खाएं।
✅ खाली पेट हल्दी खाने के 7 जबरदस्त फायदे:
वजन कम करने में मददगार:
हल्दी वाला पानी मेटाबॉलिज़्म तेज करता है और शरीर की चर्बी घटाता है।
पेट साफ और डाइजेशन दुरुस्त:
रोज़ सुबह पीने से पेट पूरी तरह साफ रहता है और अपच की समस्या नहीं होती।
इंफ्लेमेशन से राहत:
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन शरीर में सूजन कम करता है, जो जोड़ों के दर्द में भी फायदेमंद है।
स्किन को दे ग्लो और प्रोटेक्शन:
एंटी-ऑक्सीडेंट्स त्वचा को डैमेज से बचाते हैं और नेचुरल ग्लो लाते हैं।
इम्यूनिटी बूस्टर:
हल्दी बैक्टीरिया और वायरल इंफेक्शन से लड़ने की ताकत बढ़ाती है।
मुँह और मसूड़ों की सेहत बेहतर:
हल्दी ओरल हेल्थ को सुधारती है और सांसों की बदबू भी कम करती है।
संक्रमण से सुरक्षा:
रोज हल्दी का सेवन शरीर को अंदरूनी संक्रमण से बचाता है।
यह भी पढ़ें:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check