लाल मिर्च खाने में तीखापन तो बढ़ा देती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसका आपकी सेहत पर क्या असर पड़ता है? हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर हरी मिर्च को लाल मिर्च के मुकाबले ज़्यादा हेल्दी बताते हैं। इसकी वजह है लाल मिर्च का ज़रूरत से ज़्यादा सेवन, जो शरीर में कई समस्याओं को जन्म दे सकता है।
आइए जानते हैं, कब और कैसे लाल मिर्च आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक बन सकती है।
1. पेट की दिक्कतों की वजह बन सकती है
आचार्य बालकृष्ण बताते हैं कि ज़्यादा लाल मिर्च का सेवन पाचनतंत्र पर बुरा असर डाल सकता है। यह पेट में जलन, गैस, दर्द, ऐंठन और बेचैनी का कारण बन सकती है।
अगर आप पेट की समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो लाल मिर्च से दूरी बनाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
2. सर्दी-खांसी को कर सकती है और भी गंभीर
अगर आप पहले से सर्दी या खांसी से परेशान हैं और खाने में ज़्यादा लाल मिर्च खा लेते हैं, तो आपकी हालत और बिगड़ सकती है।
लाल मिर्च गले में जलन, खुजली और मुंह में छाले तक पैदा कर सकती है। इसलिए सर्दी-खांसी में लाल मिर्च का सेवन संभलकर करें।
3. बॉडी हीट को करता है तेज़
लाल मिर्च की तासीर गर्म होती है। गर्मियों के मौसम में अगर आप ज़्यादा लाल मिर्च खाते हैं, तो शरीर में गर्माहट बढ़ सकती है, जिससे पसीना, चक्कर, थकान या त्वचा पर जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
4. हर चीज़ की तरह इसमें भी ज़रूरी है संतुलन
थोड़ी मात्रा में लाल मिर्च का सेवन नुकसानदेह नहीं है, बल्कि यह पाचन को तेज करने में मदद भी कर सकती है। लेकिन अति किसी भी चीज़ की अच्छी नहीं होती – खासकर लाल मिर्च की। इसलिए खाना स्वादानुसार तीखा रखें, लेकिन सेहत का ध्यान रखते हुए।
यह भी पढ़ें:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check