अगर आप सेहत को लेकर थोड़े भी जागरूक हैं, तो अपनी डाइट में भुना हुआ चना ज़रूर शामिल करें। मिलावटी दौर में जहां हर चीज़ पर शक होता है, वहीं चना एक ऐसा फूड है जिसकी शुद्धता आज भी बरकरार है। और अगर इसे शहद के साथ खाया जाए, तो इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं।
रोजाना 1–2 मुट्ठी भुना चना और 1 चम्मच शहद खाने से शरीर मजबूत बनता है, इम्युनिटी बढ़ती है और कमजोरी दूर होती है। आइए जानते हैं इस हेल्दी कॉम्बो के फायदे:
✅ 1. वजन घटाने में मददगार
भुने चने में फाइबर भरपूर होता है जो पेट को देर तक भरा रखता है। जब इसे शहद के साथ खाया जाता है, तो ये भूख को कंट्रोल करता है और ओवरईटिंग से बचाता है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
✅ 2. हड्डियों को बनाए मजबूत
चना कैल्शियम और मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत है। शहद के साथ इसका सेवन करने से हड्डियां और भी मज़बूत बनती हैं। ये गठिया जैसी हड्डियों की बीमारियों से भी बचाव कर सकता है।
✅ 3. दिल को रखे हेल्दी
शरीर में फोलेट, फास्फोरस और मैग्नीशियम की पूर्ति करके भुना चना और शहद हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाते हैं। यह ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है और दिल की बीमारियों से बचाव करता है।
✅ 4. पाचन में सुधार
भुना चना और शहद दोनों में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। ये कब्ज, गैस और पेट फूलने जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं और पाचन क्रिया को दुरुस्त रखते हैं।
✅ 5. इम्युनिटी बढ़ाए
शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने में चना और शहद का मेल बहुत कारगर है। इन दोनों में पाए जाने वाले पोषक तत्व इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाते हैं और बार-बार बीमार पड़ने से बचाते हैं।
🍽️ हेल्थ टिप:
सुबह नाश्ते के बाद या शाम के नाश्ते में 1 मुट्ठी भुना चना और 1 चम्मच शुद्ध शहद का सेवन करें। कुछ ही दिनों में फर्क महसूस होगा।
यह भी पढ़ें: