व्यस्त जीवनशैली और गलत खानपान के कारण कब्ज की समस्या आजकल आम हो गई है। कब्ज पेट से जुड़ी एक ऐसी समस्या है, जिसके कारण शरीर में कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। सही आहार और अच्छे पाचन के लिए यह जरूरी है कि हम अपनी डाइट में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें। आज हम आपको कुछ ऐसी दालों के बारे में बताएंगे, जिनके सेवन से आप कब्ज की समस्या से राहत पा सकते हैं।
कब्ज से राहत पाने के लिए खाएं ये दालें
अरहर दाल
अरहर दाल में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। कब्ज की समस्या होने पर फाइबर युक्त भोजन खाने की सलाह दी जाती है। फाइबर भोजन को भारी बनाता है, जिससे आंतों से भोजन आसानी से निकल जाता है और कब्ज की समस्या नहीं होती है।
मूंग दाल
मूंग दाल प्रोबायोटिक की तरह काम करती है, जो आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है। कब्ज से राहत पाने के लिए आप इसे सादा खा सकते हैं या इसे सलाद में भी शामिल कर सकते हैं।
मसूर की दाल
मसूर दाल का सेवन पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और आंतों तक भोजन को आसानी से पहुंचाता है। अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो मसूर दाल को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
कब्ज से राहत पाने में ये फूड्स भी आएंगे काम
गर्म दूध
रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में घी की कुछ बूँदें मिलाकर पीने से कब्ज में राहत मिल सकती है। यह पेट को आराम देता है और पाचन को बेहतर बनाता है।
हरी सब्जियां
पालक और ब्रोकोली जैसी हरी सब्जियां फाइबर का अच्छा स्रोत होती हैं। इन्हें अपने आहार में शामिल करने से कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है।
यह भी पढ़ें:
REET 2024 आंसर-की जारी! यहां देखें डायरेक्ट लिंक और आपत्ति दर्ज करने की डेडलाइन