दोगुनी उम्र और सेहतमंद शरीर के लिए भिगोकर खाएं ये 5 चीजें

पिछले कुछ समय से इंटरनेट पर चीजों को भिगोकर खाने के फायदों की धूम मची हुई है। हालांकि, हमारे बड़े-बूढ़े भी हमें हमेशा कुछ चीजों को रात भर पानी में भिगोकर खाने की सलाह देते आए हैं। इसके पीछे के कई कारण हैं, जैसे भिगोने से पोषण की मात्रा बढ़ जाती है, गर्म चीजों की तासीर ठंडी हो जाती है और स्वाद भी बढ़ जाता है। अगर आपने काजू, बादाम, किशमिश के फायदों के बारे में सुना है, तो आज हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें भिगोकर खाने से आपकी उम्र दोगुनी हो सकती है। इन पांच चीजों को साथ खाने से शरीर को कई फायदे होते हैं। तो चलिए जानते हैं इन चीजों के बारे में और इन्हें खाने का सही तरीका और समय क्या है।

यह जानकारी हमें यूट्यूबर और यूनानी डॉक्टर सलीम जैदी से मिली है, जो अपने यूट्यूब चैनल पर सेहत से जुड़ी टिप्स साझा करते रहते हैं।

इन 5 चीजों को भिगोकर खाने से बढ़ेगी आपकी उम्र:
बादाम
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बादाम का है। बादाम में गुड फैट्स होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। भिगोकर बादाम खाने से इसके पोषक तत्व और प्रभावी हो जाते हैं। इसके अलावा, बादाम में विटामिन-ई भी होता है, जो त्वचा और मस्तिष्क की कोशिकाओं को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

मेथी दाना
अगली चीज़ है मेथी के दाने। मेथी दाना डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है और पाचन संबंधी समस्याओं को भी दूर करता है। इसके साथ-साथ ये एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों और मांसपेशियों के दर्द को भी कम करने में सहायक होते हैं।

चिया सीड्स
ये छोटे-से काले बीज आपके दिल और जोड़ों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं, जो दिल और जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करते हैं। भिगोकर इन बीजों का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे अधिक खाने की इच्छा कम होती है।

किशमिश
किशमिश खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनका हीमोग्लोबिन कम होता है। किशमिश आयरन का बेहतरीन स्रोत है, जो शरीर में आयरन की कमी को दूर करता है। भिगोकर किशमिश खाने से शरीर में फाइबर की भी पूर्ति होती है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखता है।

सूरजमुखी के बीज
सूरजमुखी के बीज विटामिन-ई का बेहतरीन स्रोत होते हैं, जो त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा, इनमें मैग्नीशियम होता है, जो दिल और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।

इन्हें खाने का सही तरीका:
इन सभी चीजों को एक साथ खाना है, लेकिन पहले इन्हें तैयार करने का तरीका जान लें। इसके लिए आपको बादाम को अलग से एक कटोरी में भिगोकर रखना होगा और बाकी सभी चीजों को एक बड़ी कटोरी में भिगोकर रखना होगा।

6-7 बादाम,

7-8 किशमिश,

1-1 चम्मच चिया सीड्स, मेथी दाना और सूरजमुखी के बीज

इन सभी को रातभर पानी में भिगोकर रखें। सुबह इन्हें पानी से निकालकर दही के साथ मिला लें। आप चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा शहद भी डाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

गुस्सा सिर्फ रिश्‍तों को नहीं, दिल को भी तोड़ सकता है! जानें कैसे बढ़ता है हार्ट अटैक का खतरा