दादी-नानी के दौर से ही ड्राई फ्रूट्स को सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। खासकर मुनक्का, जिसे सही मात्रा और सही तरीके से सेवन करने पर आपके शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचता है। आयुर्वेद में भी मुनक्का को कई बीमारियों के इलाज और सेहत सुधारने में सहायक माना गया है। आइए जानें मुनक्के के कुछ जबरदस्त हेल्थ फायदे।
हड्डियों को बनाए मजबूत
मुनक्का कैल्शियम से भरपूर होता है, जो आपकी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। आयुर्वेदाचार्य बालकृष्ण के अनुसार, मुनक्का पेट की सेहत के लिए भी लाभकारी है। रात को सोने से पहले मुनक्का खाने से अगली सुबह आपको पेट के साफ और स्वस्थ होने का एहसास होगा।
दिल को रखे स्वस्थ
मुनक्के में मौजूद पोषक तत्व दिल की सेहत को बेहतर बनाते हैं और हार्ट संबंधी बीमारियों के खतरे को कम करते हैं। यह ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी मददगार होता है। मुनक्का खाने से थकान दूर होती है और आप ऊर्जावान महसूस करते हैं।
आंखों की रौशनी बढ़ाए
मुनक्का विटामिन ए से भरपूर होता है, जो आपकी आंखों की रोशनी सुधारने में सहायक है। इसके अलावा, इसमें आयरन भी होता है, जो खून की कमी को दूर करने में मदद करता है। पर ध्यान रखें कि मुनक्के का सेवन सही मात्रा में और नियमित रूप से ही करना चाहिए ताकि अच्छे परिणाम मिलें।
यह भी पढ़ें:
IPU में दाखिले की राह आसान! अब काउंसलिंग पर नहीं लगेगा एक भी पैसा