मधुमेह और कोलेस्ट्रॉल से बचाव के लिए रोजाना लहसुन खाएं, जानिए नुस्खा

आज की भागती-भागती जिंदगी में मधुमेह (डायबिटीज) और कोलेस्ट्रॉल की समस्या तेजी से बढ़ रही है। अधिकतर लोग दवाओं पर निर्भर हो गए हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके रसोई में मौजूद एक साधारण वस्तु, यानी लहसुन की कलियां, इन दोनों बीमारियों को नियंत्रित करने में मददगार साबित हो सकती हैं?

लहसुन (Garlic) में प्राकृतिक औषधीय गुण होते हैं, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के साथ ही खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में भी कारगर हैं। आयुर्वेद और आधुनिक शोध दोनों ने लहसुन को एक चमत्कारी दवा माना है, जो शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाता है।

ब्लड शुगर नियंत्रण में लहसुन की भूमिका

लहसुन में एलिसिन नामक सक्रिय तत्व पाया जाता है, जो इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाकर शरीर में शुगर के स्तर को नियंत्रित करता है। नियमित रूप से लहसुन का सेवन मधुमेह रोगियों के लिए ब्लड शुगर लेवल को स्थिर बनाए रखने में मददगार होता है। साथ ही यह रक्त में ग्लूकोज के परिवहन को भी बेहतर करता है।

कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मददगार

खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) बढ़ने से हृदय रोगों का खतरा रहता है। लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और सल्फर कंपाउंड रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाते हैं। इससे रक्त वाहिकाएं साफ रहती हैं और हृदय स्वस्थ रहता है।

आसान और असरदार नुस्खा
सामग्री:

4-5 ताजी लहसुन की कलियां

1 कप गर्म पानी

1 चम्मच शहद (यदि चाहें)

बनाने और सेवन का तरीका:

लहसुन की कलियों को छीलकर हल्का कुचल लें।

इन्हें एक कप गर्म पानी में डालकर 10 मिनट के लिए ढककर रखें।

बाद में छानकर उसमें शहद मिलाकर सेवन करें।

इसे सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले पीना लाभकारी होता है।

नियमित सेवन से आपको 1 महीने के भीतर ही ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार नजर आएगा।

विशेषज्ञों की सलाह

डॉक्टरों का कहना है कि लहसुन का सेवन एक प्राकृतिक और सुरक्षित तरीका है, लेकिन मधुमेह या हृदय रोग की गंभीर स्थिति में डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। साथ ही, लहसुन का अधिक मात्रा में सेवन से गैस, पेट दर्द जैसी समस्या हो सकती है, इसलिए मात्रा का ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें:

ब्रोकली और फूलगोभी: कौन सी सब्जी आपकी सेहत के लिए बेहतर