क्या आप जानते हैं कि हर रोज सुबह पैदल चलना आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है? आयुर्वेद के अनुसार सुबह-सुबह वॉक करना सेहत का वरदान है। अगर आप अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो दिन की शुरुआत वॉक से करें। आइए जानते हैं वॉकिंग के कुछ अद्भुत फायदे।
वजन कम करने में वॉकिंग का जादू
अगर आप एक्स्ट्रा फैट से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो रोजाना कम से कम 30-45 मिनट की वॉक जरूर करें। एक्सपर्ट्स के अनुसार आधे घंटे की ब्रिस्क वॉक से आपकी वजन घटाने की प्रक्रिया तेज हो जाती है।
शुरुआत कैसे करें?
पहले दिन से ज्यादा देर तक वॉक न करें, वरना थकान हो सकती है। शुरुआत 15 मिनट से करें और धीरे-धीरे समय बढ़ाएं। एक महीने में आपको अपने शरीर में सकारात्मक बदलाव महसूस होंगे। सबसे जरूरी बात — हर दिन वॉक करना न भूलें।
वॉकिंग से मिलते हैं ये फायदे
मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है, जिससे कैलोरी जल्दी बर्न होती है।
दिमाग को शांति और रिलैक्सेशन मिलता है।
दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
डायबिटीज और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें:
यूएई में सभी को मिलेगा ChatGPT Plus फ्री! ओपनएआई के साथ हुई ऐतिहासिक साझेदारी