ड्राई फ्रूट्स के पोषण को दोगुना करने का आसान तरीका

हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा ड्राई फ्रूट्स को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं क्योंकि ये आपकी सेहत को मजबूत करने में बेहद मददगार होते हैं। लेकिन सही परिणाम पाने के लिए ड्राई फ्रूट्स को सही मात्रा में और सही तरीके से खाना जरूरी होता है। खासतौर पर कुछ ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं ऐसे कुछ सुपरहेल्दी ड्राई फ्रूट्स जो भिगोकर खाने पर और भी असरदार हो जाते हैं।

किशमिश – भीगी हुई किशमिश से पाएं बेहतर स्वास्थ्य
किशमिश को 6 से 8 घंटे पानी में भिगोकर खाना चाहिए। भीगी हुई किशमिश और उसका पानी दोनों ही पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। ये आपके गट हेल्थ को सुधारने के साथ-साथ खून की कमी को भी रोकने में मददगार साबित होती है।

बादाम – भिगोकर खाएं और पाएं एंटीऑक्सीडेंट्स का बेहतरीन स्रोत
बादाम को भी 6 से 8 घंटे पानी में भिगोकर खाना चाहिए। भीगे हुए बादाम में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा अच्छी होती है जो शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। रोजाना 2 से 4 बादाम खाने से आपकी सेहत में निखार आता है।

अखरोट – दिमाग और वजन दोनों के लिए है फायदेमंद
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, मिनरल्स और विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसे भी भिगोकर खाने से इसके पोषक तत्व और भी प्रभावी हो जाते हैं। अखरोट दिमाग की क्षमता बढ़ाने के साथ स्ट्रेस कम करने और वजन घटाने में भी मदद करता है।

यह भी पढ़ें:

यूएई में सभी को मिलेगा ChatGPT Plus फ्री! ओपनएआई के साथ हुई ऐतिहासिक साझेदारी