गर्दन की गांठ से छुटकारा पाने के आसान और असरदार उपाय

गर्दन पर हंप, जिसे आमतौर पर “बफेलो हंप” भी कहा जाता है, एक सामान्य समस्या है। इसमें गर्दन के पीछे, खासकर निचले हिस्से पर एक मोटी गांठ बन जाती है। यह समस्या मुख्य रूप से खराब जीवनशैली, गलत मुद्रा में बैठने और सोने, अधिक वजन, और हार्मोनल असंतुलन के कारण होती है। लेकिन चिंता की बात नहीं है! सही उपचार और अच्छी जीवनशैली अपनाकर हम इस समस्या से बिना किसी सर्जरी के आराम से राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।

नेक हंप क्या है?
नेक हंप आमतौर पर रीढ़ की हड्डी से विकसित होता है, जिसे कूबड़ भी कहा जाता है। यह गर्दन के पिछले हिस्से में, दोनों कंधों के बीच उभरता है। इस स्थिति में व्यक्ति अक्सर गर्दन को झुकाकर या लटका कर चलता है। गर्दन में गांठ बनने के कई कारण हो सकते हैं।

गर्दन में गांठ बनने के कारण
गलत पोश्चर में सोना: यह सबसे आम कारण है।

ज्यादा वजन होना: अधिक वजन से गर्दन में हंप की समस्या हो सकती है।

हार्मोनल असंतुलन: हार्मोनल बदलाव भी गर्दन में गांठ बना सकते हैं।

ज्यादा स्ट्रेस लेना: तनाव के कारण भी यह समस्या उत्पन्न हो सकती है।

नेक हंप से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
योग का सहारा लें: आप भुजंगासन और मार्जरी आसन जैसे योगासन कर सकते हैं। ये आसन हंप को कम करने में मदद करते हैं और शरीर के पोश्चर को सही बनाते हैं।

एक्सरसाइज करें: गर्दन के हंप्स को कम करने के लिए स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें। चिन टेकिंग एक्सरसाइज भी गर्दन के हंप को कम करने में फायदेमंद है।

मसाज करें: गर्दन और कंधों पर गर्म तेल से मसाज करें। हफ्ते में 2 से 3 बार यह मसाज करने से हंप कम किया जा सकता है।

हॉट या कोल्ड पैक: हॉट या कोल्ड पैक से गर्दन और कंधों की सिकाई करें। इससे हंप को कम करने में मदद मिलती है।

वेट मैनेजमेंट: नेक हंप से छुटकारा पाने के लिए वजन को नियंत्रित करना भी जरूरी है। ज्यादा वजन से हंप की समस्या बढ़ सकती है।

स्वस्थ आहार का महत्व
इसके अलावा, स्वस्थ आहार पर ध्यान दें। कम फैट और प्रोटीन युक्त आहार खाएं। इससे आपका वजन भी कंट्रोल में रहेगा और हंप की समस्या कम होगी।

यह भी पढ़ें:

क्या शरीर में ज्यादा नमक से हो सकती है गंभीर बीमारी? जानिए इसके 5 खतरनाक संकेत