देहरादून, उत्तराखंड: उत्तरांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध एक प्रतिष्ठित संस्थान, लॉ कॉलेज देहरादून में कार्यक्रम के दौरान एक छात्र द्वारा अतिथि वकील पर हमला करने का मामला सामने आया है। एक प्रमुख लीगल प्लेटफार्म ‘ई-जस्टिस इंडिया’ ने घटना पर संज्ञान लेते हुए कॉलेज को ब्लैकलिस्ट कर दिया है तथा काउंसिल ऑफ इंडिया, बिहार स्टेट बार और पश्चिम चंपारण के जिला बार से कॉलेज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। .
लीगल प्लेटफार्म ‘ई-जस्टिस इंडिया’ के अनुसार कॉलेज के विभाग प्रमुख, डीन तथा कार्यक्रम के आयोजन समिति को अतिथि अधिवक्ता के खिलाफ दी गई धमकी के बारे में पहले से ही पता था। इसके बावजूद, खतरे को गंभीरता से नहीं लिया गया। आरोपी छात्र के खिलाफ अबतक कॉलेज प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check