गर्मियां के मौसम में सब्जियों का आनंद ले सकते हैं, आपके आसपास कुछ स्वादिष्ट सब्जियां दिखती हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होती हैं। ड्रमस्टिक्स उनमें से एक है। आम तौर पर आपको बताए की इस सब्जी का इस्तेमाल सांभर में किया जाता है। इम्यूनिटी हो या फिर ब्लड में शुगर लेवल की बात करे दोनो ही रूप में इसका सेवन फायदेमंद होता है।आइए जानते है ड्रमस्टिक यानी सहजन की सब्जी के बारे में और इसके फायदों के बारे में,
- यह ब्लड में शुगर के लेवल को नियंत्रित रखता है।
- ड्रमस्टिक का सेवन करने से इम्युनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है।
- सहजन का सेवन पेट और पाचन के लिए फायदेमंद होता हैं।
- स्किन और बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है।
त्वचा और बालों के लिए है लाभदायक
सहजन के फूलों की बात करे तो त्वचा और बालों के लिए लाभदायक होता है। सहजन के फूल में पाए जाने वाले प्रोटीन हमारी त्वचा और बाल दोनों के लिए बहुत लाभदायक होते है। सहजन के फूल को आप कई तरीके से इस्तेमाल कर सकते है स्किन की सेल्स होने वाले नुकसान से बचाता है।
पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद
पेट और पाचन से दोनो के लिए ही सहजन के फूलों का इस्तेमाल लाभदायक माना गया है। कब्ज हो या फिर गैस्ट्राइटिस इन सभी पेट की समस्या में सहजन के सब्जी या साग का सेवन करना चाहिए। इसमें पाए जाने वाले फाइबर पाचन को सही रखते है।विटामिन बी की प्रचुर मात्रा में पाया जाता है और पाचन तंत्र को मजबूती देने का काम करती है।
हड्डियों के लिए है फायदेमंद
सहजन का सेवन हमारी हड्डियों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। सहजन में कैल्शियम और फॉस्फोरस की मात्रा पाई जाती है जो हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। सहजन का सेवन गठिया की समस्या में भी लाभ पहुंचता है।
यह भी पढ़े:इस स्पेशल समर ड्रिंक का सेवन दिल की सेहत के लिए है फायदेमंद
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check